हैवानों की बर्बरता और जुल्म की यह दास्तां सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने बाद में उस महिला का खून भी पीया और उनके इस कृत्य में भीड़ में मौजूद कुछ नौजवान भी शामिल रहे जिन्होंने महिला का खून पिया। इस दौरान इस भयावह कृत्य को देख तमाशबीनों की भीड़ जश्न मनाती रही।
घटना तकरीबन 5 महीने पुरानी है लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है, वीडियो में इस घटना को इसी साल अप्रैल का बताया जा रहा है। हम आपको वो वीडियो तो नहीं दिखा सकते लेकिन यह इतना भयावह है कि जिसे देख एक बार के लिए हैवान की भी रूह कांप जाए। बताया जा रहा है कि महिला और उसका बेटा रेस्त्रां चलाते थे, महिला ने अपने रेस्त्रां में ही विद्रोहियों के एक ग्रुप को मछली परोसा था, जिसे विद्रोही ‘वर्जित’ मानते हैं। विद्रोहियों ने महिला के साथ-साथ उसके सौतेले बेटे का सिर भी कलम कर दिया।
बताया जा रहा है कि पहले को महिला और उसके सौतेले बेटे को घसीटते हुए स्टेज पर लाया गया, जहाँ उसे अपने सौतेले बेटे के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान दोनों की कोड़ों से पिटाई की गई। रेप के बाद महिला और उसके सौतेले बेटे दोनों का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। घटना के बाद कुछ चश्मदीदों ने सामने आकर यह बयान दिया कि कई विद्रोहियों और भीड़ में शामिल लोगों ने महिला और उसके सौतेले बेटे का खून पीया।