scriptयह कैसा बदला? पति को सबक सिखाने के लिए मां ने अपने ही बच्चे को फांसी के फंदे पर लटकाया! | A woman threatnes to kill her child to terrorize husband | Patrika News

यह कैसा बदला? पति को सबक सिखाने के लिए मां ने अपने ही बच्चे को फांसी के फंदे पर लटकाया!

Published: Aug 19, 2017 12:06:00 pm

Submitted by:

राहुल

इतना ही नहीं महिला ने खुद के द्वारा बुनी गई इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

terrorize husband
थाईलैंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है! थाइलैंड में 28 वर्षीय एक महिला ने अपने ही एक साल के बच्चे के गले में फंदा बांध दिया। इतना ही नहीं महिला ने खुद के द्वारा बुनी गई इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वीडियो में महिला बच्चे को हवा में उछालते हुए धमकी देते हुए दिखाई दे रही है। महिला का कहना था कि वह बच्चे को मार डालेगी।
इसके बाद उसने यह वीडियो अपने पति को भेज दिया। वीडियो में महिला अपने पति से नाराजगी जताती नज़र आ रही है।

terrorize husband
पति नहीं उठा रहा था महिला का फ़ोन-
महिला की नाराजगी कि वजह आपको हैरान आकर रही होगी। महिला बार-बार यह जता रही थी कि वह अपने पति से बेहद खफा है क्योंकि वह उसका फोन नहीं उठा रहा है।
terrorize husband
पति को जैसे ही यह वीडियो प्राप्त हुआ उसने उस वीडियो को तुरंत अपनी मां और बहन को भेज कर दिया। पति की मां और बहन ने इस वीडियो को सोशल साइट्स पर पोस्ट कर लोगों से मदद की गुहार लगाई।
इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस बैंकॉक में मौजूद उस घर तक पहुंच गई जहां उस महिला ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया था पुलिस ने बताया कि महिला को पूछताछ के बाद महिला को रिहा कर दिया क्योंकि यह उनका पारिवारिक मामला है।
थाईलैंड में अपने आप में यह ऐसा पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के कई तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया था जब सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के लिए एक पिता ने अपने मासूम बच्चे को ईमारत की 12वीं मंजिल से लटका दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो