scriptAlexei Navalny: राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ यूरोप, रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में जर्मनी | Alexei Navalny Nerve Agent Attacks: Europe Against President Vladimir Putin, Germany Ready to Sanctions Against Russia | Patrika News

Alexei Navalny: राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ यूरोप, रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में जर्मनी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 07, 2020 10:29:32 am

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

Alexei Navalny के मामले को लेकर कई यूरोपीय देश खुलकर बयान दे चुके हैं और अब रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जर्मनी ने ऐलान किया है कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है।
जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने एक बयान में कहा कि यदि एलेक्सी नवलनी के मामले में मॉस्को की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आता है, तो हम प्रतिबंध लगाने पर विचार करेंगे।

russia germany

Alexei Navalny Nerve Agent Attacks: Europe Against President Vladimir Putin, Germany Ready to Sanctions Against Russia

बर्लिन। राजनीति में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Russian President Vladimir Putin ) के धुर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ( Alexei Navalny ) को लेकर अब रूस और जर्मनी में ठन गई है। नवलनी को जहर देकर मारने के मामले में पुतिन घिरते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, इस मामले पर कई यूरोपीय देश खुलकर बयान दे चुके हैं और अब रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जर्मनी ने ऐलान किया है कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि इस समय जर्मनी यूरोपीय यूनियन का प्रमुख है। दूसरी तरफ विश्व के सबसे बड़े सैन्य संगठन नाटो ने भी इस मामले की जांच की मांग की है।

Russia: राष्ट्रपति Putin के धुर विरोधी Alexei Navalny को इलाज के लिए Germany लाए गए, हालत अभी भी गंभीर

जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने एक बयान में कहा कि यदि एलेक्सी नवलनी के मामले में मॉस्को की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आता है, तो हम प्रतिबंध लगाने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं कि पुतिन के शीर्ष सियासी दुश्मन और विपक्षी दल के नेता एलेक्सी नवलनी पर सोवियत युग के सबसे घातक नर्व एजेंट नोविचोक से हमला किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7vzwsj

रूस ने आरोपों से किया इनकार

एलेक्सी नवलनी को जहर देकर मारने के मामले को लेकर जर्मनी के विदेश मंत्री ने रूस से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस हमले से सरकार का कोई लेना देना नहीं है तो सभी तथ्यों की जांच कराएं।

इधर रूस ने तमाम आरोपों से इनकार किया है। रूस ने कहा कि इस घटना से सरकार का कोई संबंध नहीं है। शनिवार को रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यदि नर्व एजेंट नोविचोक का वास्तव में उपयोग हुआ है, तो यह तय है कि उसे रूस में तैयार नहीं किया गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संबंध में उन्होंने कहा, ‘यह दिलचस्प है कि हर कोई हमेशा रूस का जिक्र करता है, लेकिन मुझे लगता है कि अभी चीन एक ऐसा राष्ट्र है, जिसके बारे में आपको बात करनी चाहिए।’

Russia: President Vladimir Putin के विरोधी विपक्षी नेता Alexei Navalny को चाय में दिया गया जहर, हालत गंभीर

इधर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवलनी को जहर देकर मामले की निंदा करने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने इसे लेकर सबूत नहीं देखा है, लेकिन ये मामला दुखद था। बता दें कि एलेक्सी की प्रवक्ता कीरा यारमाइश ने बताया था कि नवलनी काम से साइबेरिया गए थे और वहां से मास्को लौट रहे थे। इसी दौरान विमान में चाय के साथ जहर मिलाकर उन्हें दिया गया। इसके बाद अचानक नवलनी की तबीयत बिगड़ गई, तो विमान को आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई। अभी बर्लिन के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो