scriptअमरीका: महिला के पेट से निकला उसके ही बालों का गुच्छा, देखकर डॉक्टर भी हैरान | America: A Bunch of her own hair came out of woman's stomach | Patrika News

अमरीका: महिला के पेट से निकला उसके ही बालों का गुच्छा, देखकर डॉक्टर भी हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2019 09:47:28 pm

Submitted by:

Anil Kumar

38 वर्षीय महिला दुर्लभ रापुनजेल सिंड्रोम से पीड़ि‍त थी
महिला बीते आठ महीने से अपने बालों को खा रही थी

Woman Hair

न्यूयॉर्क। अमरीका से एक ऐसी खबर सामने आई है जो चौंकाने वाला है। दरअसल, अमरीका के एक अस्पताल में डॉक्टर जउस वक्त हैरान रह गए जब एक महिला के पेट से बालों का गुच्छा निकला। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये बाल महिला के खुद के सिर के है। बाल के इस गुच्छे का ब्यास करीब 15 सेमी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय महिला दुर्लभ रापुनजेल सिंड्रोम से पीड़ि‍त थी। वह पेटदर्द और सूजन के कारण परेशान थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उनके पेट का ऑपरेशन किया, जिसमें बाल का गुच्छा निकला।

क्या है रापुनजेल सिंड्रोम

बता दें कि रापुनजेल सिंड्रोम एक दुर्लभ बीमारी है। मेडिकल साहित्य में अब तक इस बीमारी के बारे में केेवल 88 बार उल्लेख मिलता है। बीएमजे जनरल के मुताबिक, यह सिंड्रोम ट्राइकोटिलोमैनिया नामक अनियमितता के कारण विकसित होता है।

अमरीका: फर्जी यूनिवर्सिटी से अब तक पकड़े गए 250 से अधिक छात्र, बड़ी संख्या में भारतीय शामिल

इस बीमारी से पीड़ि‍त इंसान अपने बाल नोंचने व खींचने पर विवश हो जाता है। इतना ही नहीं वह बालों को खा भी जाता है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला बीते आठ महीने से अपने बालों को खा रही थी। इसकी वजह से लगातार उनका वजन कम होता जा रहा था। पेट के अंदर बालों का गुच्छा जमा होने के कारण उसके पेट में दर्द होना शुरू हो गया था।

Read the Latest World news on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो