scriptIndependence Day 2020: अमरीकी विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं, भारत को बताया करीबी मित्र | America Foriegn Minister Mike Pompeo Gives Wishes | Patrika News

Independence Day 2020: अमरीकी विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं, भारत को बताया करीबी मित्र

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2020 02:35:17 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त की।
पोम्पिओ ने कहा कि समय के साथ ये संबंध तेजी से विकसित हो रहे हैं, ये वैश्विक सामरिक साझेदारी तक पहुंच गए हैं।

Mike Pompeo

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो।

वाशिंगटन। भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस (74th Independence Day) के मौके पर देश-दुनिया से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अमरीका ने भी भारतवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दी हैं। अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने भारतीयों को उनके 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका और भारत के बीच मित्रता जारी रहेगी।
विदेश मंत्री पोम्पिओ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमरीका की सरकार और अमरीकी लोगों की ओर से वे भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने जब 73 साल पहले स्वतंत्रता प्राप्त की थी, तब से अमरीका और भारत के बीच मित्रता और साझी लोकतांत्रिक परम्परा से निकट संबंध हैं।’
उन्होंने कहा कि समय के साथ ये संबंध तेजी से विकसित हो रहे हैं। ये वैश्विक सामरिक साझेदारी तक पहुंच गए हैं। दोनों देशों के बीच 21वीं सदी में वैश्विक सुरक्षा एवं समृद्धि संबंधी अहम मामलों पर करीबी संबंध हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका और भारत रक्षा, आतंकवाद से निपटने, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्यसेवा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, अंतरिक्ष, महासागरों और कई अन्य मामलों में एकसाथ काम कर रहे हैं।
पोम्पिओ के अनुसार ‘जैसा कि मैंने इस साल की शुरुआत में कहा था, अमरीकी और भारत एक दूसरे को महान बहुलतावादी लोकतंत्रों, वैश्विक शक्तियों और अच्छे मित्रों के तौर पर देखते हैं। मैं भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो