scriptअमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया | America former president Jimmy Carter admitted in hospital | Patrika News

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया

locationनई दिल्लीPublished: Nov 12, 2019 04:23:33 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

95 वर्षीय जिमी को सोमवार की शाम अटलांटा स्थित एमोरी यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया

Jimmy Carter
वॉशिंगटन। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें मस्तिष्क संबंधी बीमारी है। इस कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से आए एक बयान के अनुसार कार्टर हाल ही में गिर गए थे,जिससे उनका काफी खून बहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,कार्टर सेंटर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 95 वर्षीय जिमी को सोमवार की शाम अटलांटा स्थित एमोरी यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीते माह जॉर्जिया के प्लेन्स स्थित अपने आवास में अचानक गिरने के बाद उनके बैक के आसपास मामूली सा फ्रैक्चर हुआ। इसके कारण 22 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। हालांकि दो दिन के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। अब फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। कार्टर संयुक्त राष्ट्र का 39वां राष्ट्रपति रह चुके हैं। उनका कार्यकाल 1977 से 1981 तक रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में अहम फैसले लिए। उनका कार्यकाल 1977 से 1981 तक रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो