कोरोना वायरस का तीसरा सबसे बड़ा गढ़ बना अमरीका, 24 घंटे में आए 6700 नए मामले
Highlights
- 90 लाख लोगों की आबादी वाला न्यूयॉर्क शहर कोरोना की चपेट में।
- न्यूयॉर्क में अब तक 8377 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
- 5 में से 1 अमरीकी को घर में ही रहने का आदेश दिया गया है।

न्यूयॉर्क। अमेरिका कोरोना का तीसरा सबसे बड़ा गढ़ गया है। यहां कोरोना वायरस से 26,711 लोग संक्रमित हैं। यहां 24घंटे में एक दिन में 6700 नए मामले सामने आए हैं। न्यूयॉर्क शहर आज किलर कोरोना वायरस से तबाह हो रहा है। करीब 90 लाख लोगों की आबादी वाला न्यूयॉर्क शहर अमरीका का वुहान बनता जा रहा है। न्यूयॉर्क में अब तक 8377 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालात यहां तक बदतर हो गए हैं कि अमरीकी राष्ट्रपति ने हर 5 में से 1 अमरीकी को घर में ही रहने का आदेश दिया है।
कोरोना वायरस: इटली में मचा मौत का तांड़व, एक दिन में 793 लोगोें की मौत
न्यूयॉर्क शहर में रहना और यहां काम करना दुनियाभर के लोगों का सपना होता है। यहां पर दुनिया की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कोरोना को रोकना शहर के लिए संभव नहीं है। न्यूयॉर्क शहर में रातभर सायरन की आवाज गूंज रही है। पूरे अमरीका में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोरोना वायरस की महामारी ने सुपरपॉवर कहे जाने वाले अमरीका की पोल खोल दी है। अमरीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है।
होटल, स्टेडियम अस्पताल में बदले
अमरीका में होटल, स्टेडियम और पार्किंग के स्थान पर अस्पताल खोल दिए गए हैं। देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई हिस्सों में सेना और नेशनल गार्ड की तैनाती कर दी गई है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरे न्यूयॉर्क शहर को जकड़ लिया है। अब यह शहर इस बीमारी का जैसे गढ़ बनता जा रहा है। गौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क को बड़ी आपदा वाला इलाका घोषित किया है। यहां मरीजों की संख्या मात्र 24 घंटे में डबल होकर 8300 तक पहुंच चुकी है।
अब तक न्यूयॉर्क में 43 लोगों की मौत
अब तक न्यूयॉर्क में 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे निपटने के लिए न्यूयॉर्क को आपात प्रबंधन एजेंसी से 42 अरब डॉलर का फंड लेना पड़ा है। अमरीका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रपति को पब्लिक हेल्थ को बड़ी आपदा घोषित करना पड़ा है। अमरीका की सेना के इंजिनियर होटलों और कॉलेज के हॉस्टलों को क्लिनिक में बदल रहे हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous World News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi