scriptअमरीका ने किया आह्वान, चीन में मुस्लिमों से हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं | America said to raise voice against harassment of Muslim | Patrika News

अमरीका ने किया आह्वान, चीन में मुस्लिमों से हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं

locationनई दिल्लीPublished: Feb 08, 2020 02:50:10 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

अमरीका का कहना है कि इस पर सभी देशों में चर्चा होनी चाहिए।
चीनी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के हन्न को रोका जाए।

uyghur muslim

उइगर मुस्लिम।

वाशिंगटन। अमरीका ने सभी देशों से अपील की है कि वह चीन में शिंजियांग प्रांत में रहने वाले मुस्लिमों के समर्थन में आवाज उठाएं। उनके खिलाफ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में आवाज उठाएं। अमरीका का कहना है कि इस पर सभी देशों में चर्चा होनी चाहिए और चीनी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के हन्न हो रोकने की दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए।
चीन: कोरोना वायरस के चलते अब तक 722 लोगों की हुई मौत, 34 हजार से अधिक संक्रमित

गौरतलब है कि चीन में उइगर के साथ कई समुदायों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। यहां पर इन्हें दयोम दर्जे का माना जाता है। अमरीका में दक्षिण-मध्य एशियाई की प्रमुख उप सहायक मंत्री एलिस जी वेल्स ने कहा कि मध्य एशियाई देशों द्वारा चीन में रह रहे कजाख, उइगर, किर्गिज जातियों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़तीं जा रही हैं। इन्हें रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
वेल्स ने कहा, चीन के सभी मुसलमानों से दुर्व्यवहार की घटनाएं जगजाहिर हैं। हम न सिर्फ मध्य एशियाई देशों से, बल्कि सभी देशों से मानवाधिकारों के हनन के विरुद्ध बोलने का आग्रह करते हैं। 2018 में न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकार निगरानी संस्था ने चीन के शिंजियांग में उइगर मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन के व्यवस्थित अभियान का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी। इस पर बीजिंग ने शिंजियांग में लगाए जा रहे शिविरों को व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बताया था।
उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार के मामले

अमरीका ने चीन के जिस शिंजियांग प्रांत की बात की है वह देश का पश्चिमी इलाका रहा है। यह क्षेत्र उइगर मुस्लिमों के लिए किसी बंदीगृह से कम नहीं है। यहां रहने वाले उइगर मुसलमानों पर अत्याचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। हजारों उइगरों को प्रशिक्षण देने के नाम पर हिरासत में रखा गया है। उनकी गहन निगरानी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो