script

UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता के लिए अमरीका करेगा मदद, दोनों देशों में हुई अहम बातचीत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 30, 2020 05:13:15 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

UNSC Permanent Membership: अमरीका ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वाशिंगटन UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए पूरा कोशिश करेगा।
भारत-अमरीका के बीच UNSC के एजेंडे पर अहम बातचीत हुई है।

trump_modi.jpg

America will help for permanent membership of India in UNSC

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNSC ) में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अमरीका मदद करेगा। इसे लेकर अमरीका और भारत के बीच अहम बातचीत हुई है। इस साल के शुरूआत में मैक्सिको और आयरलैंड के साथ भारत अस्थायी सदस्य के तौर पर चुने गए थे। ये सभी देशों को कार्यकाल एक जनवरी, 2021 से अगले दो साल के रहेगा।

अमरीका ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वाशिंगटन UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए पूरा कोशिश करेगा। शुक्रवार को भारत-अमरीका के बीच UNSC के एजेंडे पर अहम बातचीत हुई है। बातचीत के दौरान यूएनएससी के एजेंडे से जुड़े कई विषयों पर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें भारत की स्थायी सदस्यता का मुद्दा सबसे अहम रही।

भारत 8वीं बार UNSC का अस्थायी सदस्य बना, Pakistan हुआ परेशान, America ने किया स्वागत

बातचीत के दौरान अमरीका ने लोकतंत्र, बहुलवाद तथा नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के साझा मूल्यों को देखते हुए एक साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7x4upz

UNSC में एक-दूसरे का सहयोग करने पर सहमति

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संबंधित मुद्दों पर अमरीक और भारत के बीच 28-29 अक्टूबर को गहन चर्चा हुई। इस दौरान UNSC के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत के आगामी कार्यकाल 2021-2022 के दौरान मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

UNSC की स्थायी सदस्यता पाना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता: वी मुरलीधरन

वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे और हाल के घटनाक्रमों पर मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। भारतीय दूतावास ने कहा कि विनय कुमार अतिरिक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय संगठन और शिखर सम्मेलन), विदेश मंत्रालय ने वाशिंगटन, डीसी में अमरीकी अधिकारियों के साथ वार्ता की ।

आपको बता दें कि UNSC में 15 सदस्य हैं। इनमें से पांच स्थायी सदस्य हैं, जिसमें अमरीका, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस शामिल है, जबकि 10अस्थायी सदस्य हैं। अस्थायी सदस्यों में से आधे का चुनाव दो साल के लिए हर साल किया जाता है। भारत UNSC में सुधार को लेेकर लगातार अपनी बात रख रहा है और स्थायी सदस्यता के लिए दावेदारी भी पेश की है। कई देशों ने भारत का समर्थन भी किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो