scriptWisconsin: पुलिस ने अश्वेत पर पीछे से चलाई गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल | America: Wisconsin police shoot person from behind a black man | Patrika News

Wisconsin: पुलिस ने अश्वेत पर पीछे से चलाई गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 24, 2020 08:21:07 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद से सैंकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
कई जगहों पर आगजनी की घटना भी घटी। उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प भी हुई।

Protest against Police.

आम जनता ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

केनोशा। अमरीका (America) में हाल ही में अश्वेत की हिरासत में हुई मौत के बाद ट्रंप सरकार को काफी कुछ झेलना पड़ा था। कई महीनों तक चले आंदोलन में पुलिस की काफी फजीहत हुई थी। अब एक और मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों की गाड़ी में अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने की घटना सामने आई है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद से सैंकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
इस घटना को लेकर गवर्नर ने भी तीखी आलोचना की है। यहां के शहर केनोशा के पुलिस विभाग ने बयान में कहा कि ‘घरेलू मामले’ को लेकर की गई कॉल की प्रतिक्रिया में पहुंचे अधिकारियों द्वारा रविवार शाम को गोलीबारी के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोलीबारी की वजह के बारे कोई विस्तृत सूचना नहीं दी है।
मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के मुताबिक, रविवार रात में ही घटना से नाराज लोग सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। कई जगहों पर आगजनी की घटना भी घटी। उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प भी हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी और स्वात वाहन सड़कों पर गश्त लगा रहे थे।
प्रशासन ने सुबह सात बजे तक कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के अनुसार कुछ जगहों पर लोगों के समूह को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। इस मामले में सोशल मीडिया ने वीडियो डाला गया है। इस वीडियो में तीन पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति को एक कार के साथ हथियार ताने नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह व्यक्ति चालक की तरफ वाला दरवाजा खोलकर अंदर झुकता है, एक अधिकारी पीछे से उसकी शर्ट पकड़कर पीछे खींचता है और गाड़ी पर गोलियां चलाना शुरू कर देता है।
घटना की निंदा

वीडियो में सात बार गोली चलने की आवाज सुनी जा सकती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गोली एक ही अधिकारी ने चलाई या अधिक ने। गवर्नर टोनी इवर्स के एक बयान जारी कर जैकब ब्लेक नाम के व्यक्ति पर गोली चलाए जाने की घटना की निंदा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो