scriptनफरत और मज़ाक के नहीं बल्कि प्यार के पात्र होते हैं दिव्यांग, ऐसी है ओमर की कहानी | american boy omar has total 26 fingures | Patrika News

नफरत और मज़ाक के नहीं बल्कि प्यार के पात्र होते हैं दिव्यांग, ऐसी है ओमर की कहानी

Published: Dec 03, 2017 07:09:55 pm

Submitted by:

राहुल

अफसोस की बात है कि ऐसे लोगों को हमारा प्यार और सपोर्ट मिलने के बजाए लोग उन पर हंसते हैं और फब्तियां कसते हैं।

omar
नई दिल्ली। मानव शरीर वैसे तो विज्ञान की देन है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि हम ईश्वर की देन हैं। लेकिन कुछ लोगों का ये भी मानना है कि विज्ञान भी ईश्वर की ही देन है। खैर कुछ भी हो, मानव इस धरती पर सबसे समझदार जीवों में पहले स्थान पर है। मानव शरीर की बनावट और इसके कुछ खास सीक्रेट्स को जानना तो हर कोई चाहता है। लेकिन एक सच ये भी है कि इस बात को जानने के लिए बड़े-बड़े धुरंधर भी लगे हुए हैं। लेकिन उन्हें भी इस मामले में कोई खास सफलता नहीं मिली है।
पूरी दुनिया में तकरीबन कुल 800 करोड़ लोगों की आबादी है। आमतौर पर इनमें से ज़्यादातर तो सामान्य ही होते हैं। लेकिन इस धरती पर दिव्यांग या असाधारण बनावट वाले लोगों की संख्या भी काफी ज़्यादा है। लेकिन अफसोस की बात है कि ऐसे लोगों को हमारा प्यार और सपोर्ट मिलने के बजाए लोग उन पर हंसते हैं और फब्तियां कसते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोगों को घृणा की नज़रों से भी देखा जाता है।
आज हम ऐसे ही एक लड़के के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो बाकि के लोगों से हट कर है। इस लड़के के शरीर की बनावट असाधारण है जो लोगों को विचलित भी करती है और हैरान भी। अमेरिका का रहने वाले इस लड़के की कुल 26 उंगलियां हैं। इस लड़के का नाम ओमर है, ओमर के दोनों हाथ और पैरों में कुल 26 उंगलियां हैं। ओमर को देखने वाले लोग काफी हैरान हो जाते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन ये विज्ञान की ही देन है कि धरती पर आने वाले लोग किसी भी रंग-रूप में आ जाते हैं।
ओमर को मिलाकर कुल 4 भाई-बहन हैं। बाकियों की तरह ओमर को भी अपनी 26 उंगलियों की वजह से भद्दे मज़ाक का सामना करना पड़ता है। ओमर को स्थानीय लोग ओक्टोपस के नाम से चिढ़ाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ओमर अपने घरवालों का पेट भरने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वह जंगलों में लकड़ियां काटने का काम करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो