लेकिन उस जोड़े के बारे में सोचिए जिसने टॉयलेट में शादी की। अगर आप ये सोच रहे होंगे कि इसके पीछे उनका कोई खास मकसद था, तो आप बिल्कुल गलत हैं। बता दें कि इस जोड़े ने एक मजबूरी की वजह से टॉयलेट में शादी की। पूरा मामला अमेरिका के न्यूजर्सी का है। जहां यंग कपल ने कोर्ट के एक टॉयलेट में ही शादी कर ली। लड़के का नाम ब्रायन और लड़की का नाम मारिया शूज बताया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक ब्रायन और मारिया शादी के लिए मॉनमाउथ काउंटी कोर्टहाउस पहुंचे हुए थे। जहां उनके परिवार के तमाम सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त भी मौजूद थे। सब कुछ साधारण तरीके से जारी था, लेकिन अचानक ब्रायन की मां की तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्थमा अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें टॉयलेट में ले जाया गया और ऑक्सीजन दिया जा रहा था। अब मां की ऐसी हालत के बीच सभी का मूड खराब हो गया और सभी बेचैन हो गए। ब्रायन और मारिया किसी भी सूरत में शादी को टालना नहीं चाहते थे। लिहाज़ा उन्होंने टॉयलेट में ही शादी कर ली।
बता दें कि ब्रायन की मां की हालत बिगड़ने पर कोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी पूरी मदद की। शादी संपन्न हो जाने के बाद ब्रायन और मारिया ने कोर्ट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिवादन किया।