विश्‍व की अन्‍य खबरें

एंथनी फाउची ने भारत में कोरोना पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण पर दिया जोर, दूसरे देशों से की अपील

अमरीका के स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण पर जोर दिया।

May 10, 2021 / 04:08 pm

Mohit Saxena

वाशिंगटन। अमरीका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने (Anthony Fauci) भारत में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया है। उन्होंने कहा वर्तमान संकट से उबरने के लिए एकमात्र उपाय यही है। कोविड रोधी टीकों के उत्पादन में तेजी लाने पर उन्होंने जोर दिया।

यह भी पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी नेपाली पीएम केपी ओली के भाग्य का फैसला होगा आज



अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रमुख चिकित्सा सलाहकार फाउची ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि इस महामारी का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए टीकाकरण होना बहुत जरूरी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता है। उन्हें बाहर से भी संसाधन प्राप्त हो रहे हैं। फाउची ने अन्य देशों से अपील की उन्हें भारत में टीका निर्माण के मदद करनी चाहिए। इसके साथ टीके दान देने चाहिए।

भारत में अस्थायी अस्पताल बनने चाहिए

डॉ.फाउची ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत को तुरंत अस्थायी अस्पताल बनाने की जरूरत है। उन्होंने चीन का उदाहरण देकर कहा कि करीब एक साल पहले ड्रैगन ने इसी तरह के उपाय किए थे। उन्होंने कहा कि आपको ऐसा करना ही होगा। आप अस्पताल में बिस्तर न होने पर लोगों को गलियों में नहीं छोड़ सकते हैं। ऑक्सीजन न होने से हालात बेहद खराब हैं। लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें

PNB Scam: नीरव मोदी को भारत लाने में अभी और लगेगा वक्त, प्रत्यपर्ण से बचने के लिए चला ये दांव

देशव्यापी लॉकडाउन की जरूरत

फाउची के अनुसार भारतीय अस्पतालों में बिस्तरों, ऑक्सीजन, पीपीई किट और अन्य चिकित्सा आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वायरस की रोकथाम को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन की जरूरत है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अब तक टीके के 17 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है।

Home / world / Miscellenous World / एंथनी फाउची ने भारत में कोरोना पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण पर दिया जोर, दूसरे देशों से की अपील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.