scriptसंयुक्त राष्ट्र में उठा आतंकवाद और ड्रग्स का मुद्दा, गुटेरेस ने सभी देशों से किया एकजुट होने का आह्वान | antonio guterres appeals to unite against terrorism | Patrika News

संयुक्त राष्ट्र में उठा आतंकवाद और ड्रग्स का मुद्दा, गुटेरेस ने सभी देशों से किया एकजुट होने का आह्वान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 20, 2019 01:42:46 pm

Submitted by:

Shweta Singh

UN-SCO सहयोग पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव
SCO के सदस्य देशों की स्थिरता और सुरक्षा पर की बात

antonio guterres

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बीच आतंकवाद-रोधी साझेदारी की सराहना की है। शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर UN-SCO सहयोग पर आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार को गुटेरस ने SCO O को क्षेत्रीय कूटनीति, बहुराष्ट्रवाद और यूरेशिया में सबसे ज्यादा जरूरी शांति और सुरक्षा मुद्दों के संबंध में सहयोग बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाला बताते हुए उसकी प्रशंसा की।

आतंकवाद और ड्रग्स के मुद्दे पर हुई चर्चा

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र स्थित रूसी मिशन और SCO द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में आतंकवाद और संगठित अपराध में संबंध और ड्रग तस्करी (नशीले पदार्थो की तस्करी) के माध्यम से आतंकवाद को वित्तीय मदद देने जैसे मुद्दे छाए रहे।

SCO के सदस्य देशों की स्थिरता और सुरक्षा पर बात

गुटेरस ने कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के वातावरण की बढ़ती जटिलता में आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और ड्रग तस्करी के अंतरसंबंध को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसलिए इस माहौल में यह बैठक विशेष रूप से जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘ये अंतरसंबंधित मुद्दे SCO के सदस्य देशों की स्थिरता और सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं और यूएन एजेंसियां इनसे निपटने में स्वाभाविक साझेदार हैं।’

क्या है SCO?

आपको बता दें कि SCO एक अंतरसरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके स्थापना की घोषणा जून 2001 में चीन के शंघाई में कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान ने की थी। SCO में संस्थापक छह राष्ट्रों समेत आठ सदस्य राष्ट्र हैं। शेष दो देश भारत और पाकिस्तान हैं। क्षेत्रीय संगठन से साझेदारी का उल्लेख करते हुए गुटेरस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सचिवालय एससीओ के साथ अपने संस्थागत संबंध मजबूत कर रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो