विश्‍व की अन्‍य खबरें

विडियो: ATM से अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लड़के ने आव देखा ना ताव भर ली अपनी जेबें

एक लड़का बैंक एटीएम से जैसे ही पैसे निकालने गया तो एटीएम से अचानक नोटों की बरसात शुरू हो गई।

नई दिल्लीJan 10, 2018 / 09:19 am

Priya Singh

नई दिल्ली। नोटों की बारिश हो तो क्या होगा? आहा! ये सोचना भी कितना सुख देता है। वैसे भी सड़क के किनारे लोग अपना सारा काम-धाम छोडकर सुबह से ही एटीएम के बाहर कैश लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं। उसपर भी हद ये है कि एटीएम में कैश खत्म होने की वजह से बहुत से लोगो को तो निराशा ही हाथ लगती है। ऐसे में सबके मन से यही दुआ निकलती है कि काश एटीएम से नोटों की बारिश हो जाए। लेकिन ऐसा होता नहीं है। आप अगर ऐसा सोच रहे हैं की ऐसा नहीं हो सकता तो आप गलत हैं जी हां आज हम आपको ऐसा विडियो दिखाएंगे जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह एटीएम से पैसों की बारिश हो रही है।
https://twitter.com/YouTube?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें इस विडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का बैंक एटीएम से जैसे ही पैसे निकालने गया तो एटीएम से अचानक नोटों की बरसात शुरू हो गई और ऐसी बरसात की ज़मीं नोटों से पट गई और ये नज़ारा ऐसा था कि जा उस लड़के ने ऐसा होते हुए देखा तो उसे तो पहली बार में कुछ समझ नहीं आया। ये सब देखकर तो लड़के के जैसे होश ही उड़ गए और लेकन उसने तुरंत सभलकर अफरा-तफरी में सारे नोट इकट्ठा किए। इस लड़के ने तो ज़रूर एक बार सोचा होगा की कहीं ये भगवान का कोई चमत्कार तो नहीं लेकिन आपको बता दें कि ये कोई चमत्कार नहीं था ये सब जो हुआ ये बस एटीम की तकनीकी खराबी के कारण हुआ था, जिसे देखकर आप भी इस लड़के की किस्मत की दुहाई देंगे।
हालांकि सोचने वाली बात ये है कि भारत में जहां नोटों की किल्लत है आइए दिन ATM में नोट खत्म हो जाते हैं वहां ईसिस के साथ ऐसा कैसे हो सकता है? ऐसा हुआ है लेकिन आपको बता दें ये घटना सच है लेकिन भारत की नहीं बल्कि मलेशिया में घटी है। जहां पैसा निकालते समय एटीएम से एकाएक नोटों की बरसात शुरू हो गई और ऐसा नज़ारा देखने को लोगों को मिल गया। गौरतलब है कि एटीएम मशीन में तकनीकी खराबी होना कोई नई बात नहीं है लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि एटीएम से नोट निकालते समय तकनीकी खराबी के चलते नोट निकलते नहीं है लेकिन आपके अकाउण्ट से पैसा कट जाता है लेकिन यहां ऐसा नहीं है यहां तो इस लड़के कि किस्मत देखिए कि एटीएम नोट उगलने लगा। हालांकि ये सारा मामला एटीएम पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था तो ये तो पाता नहीं की ये लड़का इन पैसों को खर्च कर पाया भी होगा या नहीं ये किसी को पाता नहीं।
 

Home / world / Miscellenous World / विडियो: ATM से अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लड़के ने आव देखा ना ताव भर ली अपनी जेबें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.