गोली मारकर कर दी शार्क की हत्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने व्हिटसंडे द्वीप में जाल बिछाया। इसमें फंसने दो टाइगर शार्क आकर फंस गए, जिन्हें अधिकारियों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मारे गए शार्कों में से एक चार मीटर से भी ज्यादा लंबी थी।
दोनों पीड़ित अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को एक शार्क ने क्षेत्र में तैराकी कर रही महिला को घायल कर दिया था। वहीं गुरुवार को शार्क के इसी तरह के हमले में न्यूजीलैंड की एक लड़की के पैर में गहरा जख्म हो गया था। दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी आपात सर्जरी की गई है। इन घटनाओं के बाद आस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में तैराकी नहीं करने की सलाह दी है।
पिछले महीने भी हुआ था हादसा
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही वहां पर्थ में रहने वाली एक महिला समुद्र की सैर करने पहुंची थी। वहीं शार्क को खाना खिलाने के दौरान उसके साथ ऐसा ही हादसा हो गया था। दरअसल मेलिसा ब्रूनिंग नाम की उस महिला ने शार्क को अपने हाथों से खाना खिलाने की सोची। वह खाना खिला ही रही थीं कि अचानक शार्क ने उन्हें पानी में खींच लिया। गनीमत रही कि वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत मेलिसा को शार्क का शिकार होने से बचाते हुए पानी से बाहर निकाल लिया। इस पूरे नजारे का दिल-दहला देने वाला वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।