scriptऑस्ट्रेलिया में गर्म हवाओं ने बढ़ाया पारा, फिर मंडरा रहा जंगल की आग का खतरा | Australia warm ais raises Temperature Threat of Forest Fire Increases | Patrika News

ऑस्ट्रेलिया में गर्म हवाओं ने बढ़ाया पारा, फिर मंडरा रहा जंगल की आग का खतरा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 31, 2020 12:27:38 pm

Submitted by:

Shweta Singh

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में फिर से गर्म हवाएं और लू का प्रकोप
अभी भी 80 से अधिक जगहों पर फैली हुई है आग

Australian warm air

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में कुदरत का कहर जारी है। पहले जंगलों में लगी आग, फिर भारी बारिश और चक्रवात के कारण वहां के लोगों की जान को आफत हो गई है। अब वहां फिर से गर्म हवाएं और लू का प्रकोप जारी है। इसके चलते आग ( Australia Fire ) भड़कने का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है।

ऑस्ट्रेलिया में पारा 40 डिग्री के पार

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। प्रशासन ने इसके मद्देनजर कई क्षेत्रों में चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में आग लगने का खतरा सबसे अधिक है। दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार तक ये गर्म हवाएं कैनबरा और मेलबर्न पहुंच सकती हैं।

Video: ऑस्ट्रेलिया में आग का कहर अब तक जारी, अब तक 100 करोड़ जानवरों की मौत

अभी भी 80 से अधिक जगहों पर फैली हुई है आग

ऑस्ट्रेलिया में अभी भी 80 से अधिक जगहों पर आग फैली हुई है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी और शुष्क हवाओं के कारण न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया की जंगलों में लगी आग फैलने के हालत बन रहे हैं। इस संभावना को देखते हुए विक्टोरिया आपात सेवा आयुक्त एंड्रयू क्रिस्प ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस संबंध में तैयारियां पूरी की जाए।

Video: ऑस्ट्रेलियाई जंगलों में आग का तांडव जारी, 4000 पर्यटक फंसे

एक बयान में उन्होंने कहा, ‘अगर आप इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि आग और धुआं आपके दरवाजे पर दिखाई दे, तो आप बहुत देर कर चुके होंगे। आपको जल्दी से बाहर निकलना होगा।’ आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में सितंबर से आग लगी हुई है। हाल ही में बारिश होने के बाद कुछ हद तक जंगल की आग पर नियंत्रण किया जा सका था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो