विश्‍व की अन्‍य खबरें

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सहायता राशि खत्म करने का ऐलान किया

ऑस्ट्रेलिया के विदेश विभाग और वाणिज्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है

Dec 04, 2019 / 02:16 pm

Mohit Saxena

सिडनी। पाकिस्तान को हर मोर्चे पर निराशा झेलनी पड़ रही है। एक बाद एक सभी देश उससे नाता तोड़ रहे हैं। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंध खत्म करने का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दी जानेवाली सहायता राशि का प्रयोग गरीब महिलाओं और लड़कियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिया जाता था। ऑस्ट्रेलिया के विदेश विभाग और वाणिज्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की मदद रोकी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश और व्यापार मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान को दी जानेवाली सहायता राशि अब बंद करने की तैयारी हो रही है। सहायता राशि का प्रयोग प्रशांत महासागर की नई प्रतिबद्धताओं के लिए किया जाएगा।
2021 तक पूरी तरह से रोकी जाएगी सहायता राशि

पाकिस्तान पर ‘सहायता कार्यक्रम प्रदर्शन रिपोर्ट 2018-19’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें सहायता राशि रोकने की प्रक्रिया का जिक्र है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्विपक्षीय सहायता कार्यक्रम 2019-20 में 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक कम किया जाएगा। इसके बाद 2020-21 के दौरान इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।
पाक के सुरक्षा हालात विस्फोटक, कश्मीर का भी जिक्र

पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था और देश के अंदर जारी संघर्ष को लेकर रिपोर्ट में चिंता व्यक्त की गई है। रिपोर्ट के अनुसार,पाकिस्तान में सुरक्षा हालात बेहद खराब हैं। 2019 के फरवरी में पाकिस्तान और भारत के बीच कश्मीर में हुए सैन्य तनाव के बाद से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

Home / world / Miscellenous World / ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सहायता राशि खत्म करने का ऐलान किया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.