scriptबाल यौन शोषण के मामले में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य पादरी दोषी करार, हो सकती है दो साल की सजा | Australian main archbishop convicted in child sexual abuse case | Patrika News

बाल यौन शोषण के मामले में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य पादरी दोषी करार, हो सकती है दो साल की सजा

locationनई दिल्लीPublished: May 22, 2018 04:45:56 pm

Submitted by:

mangal yadav

कैथोलिक आर्कबिशप का मुद्दा दुनिया भर में गरमाया हुआ है। अब ऑस्ट्रेलिया के एक मुख्य पादरी को दोषी ठहराया गया है।

archbishop

बाल यौन शोषण के मामले में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य पादरी दोषी करार, हो सकती है दो साल की सजा

कैनबराः ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने कैथोलिक आर्कबिशप (मुख्य पादरी) फिलिप विल्सन को बाल यौन दुर्व्यवहार मामलों को छिपाने का दोषी पाया है। उन्हें इस मामले में दो साल कैद तक की सजा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एडिलेड के आर्कबिशप (प्रधान पादरी) विल्सन दुनिया के सबसे वरिष्ठ कैथोलिक पादरी हैं। वह न्यू साउथ वेल्स में 1970 में एक पीडोफेलिक पादरी द्वारा लड़कों से यौन दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को दबाने के आरोपी हैं। विल्सन को जून में सजा सुनाई जाएगी।

फिलिप विल्सन ने इस पादरी पर लगे आरोपों को छिपाया
दरअसल जेम्स फ्लेचर नाम के एक पादरी पर बाल यौन दुर्व्यवहार पर आरोप लगा था, जिन्हें कोर्ट ने दोषी करार दिया था। फ्लेचर को 2004 में बाल यौन दुर्व्यवहार के नौ मामलों में दोषी करार दिया गया लेकिन 2006 में उनकी जेल में मौत हो गई थी। जेम्स फ्लेचर के अपराध को मुख्य पादरी फिलिप विल्सन ने छिपाया था। इसी मामले में फिलिप विल्सन को अगले महीने जून में सजा सुनाई जाएगी।

ये भी पढ़ेंः सेक्स स्कैंडल में फंसे चिली के सभी कैथोलिक पादरियों का इस्तीफा

इससे पहले चिली के कई पादरियों पर भी इस तरह के आरोप लगे हैं। यौन दुर्व्यवहार स्कैंडल में फंस 31 सक्रिय पादरियों और तीन सेवानिवृत्त पादरियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। चिली के सभी बड़े पादरियों ने पोप फ्रांसिस को अपना इस्तीफा देते हुआ था कि वह इस मुद्दे को पवित्र फादर के हाथों में सौंप रहे हैं, ताकि वह मुक्त होकर उन सभी के लिए फैसला कर सकें। ऐसा पहली बार हुआ था कि जब किसी देश के सभी पादरियों ने यौन दुर्व्यवहार के मामले में एक साथ इस्तीफा दिया। इन सभी लोगों पर भी फिलीप विलसन जैसे ही आरोप लगे थे।

इटली के पादरी को भी हुई थी सजा
इस तरह के आरोप विश्व के कई पादरियों पर पहले भी लग चुके हैं। साल 2012 में इटली में एक कैथोलिक पादरी को नाबालिगों के साथ यौन अपराध के मामले में कड़ी सजा सुनाई गई थी। अदालत ने रिकाडरे सेपिया नाम के पादरी को नौ साल, सात महीने की कैद और 28,000 यूरो का जुर्माना भी लगाया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो