scriptन्यूयॉर्क में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर बलूचिस्तानियों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन | Balochistan protest in New York against Pakistan over human rights violation | Patrika News

न्यूयॉर्क में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर बलूचिस्तानियों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2019 08:34:06 pm

Submitted by:

Anil Kumar

बलूचिस्तान में पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया
बलूचिस्तानियों ने सुंयक्त राष्ट्र से मांग की है कि वे बलूचिस्तान मामले में दखल दें

balochistan.jpg

न्यूयॉर्क। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ मानवाधिकार हनन का आरोप लगाकर प्रोपैगैंडा फैलाने वाले पाकिस्तान को न्यूयॉर्क में फिर से एक बड़ा झटका लगा है। मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में खुद पाकिस्तान अपने ही जाल में फंसता जा रहा है।

दरअसल, विश्व बलूच संस्थान ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन के तहत बलूचिस्तान में पाकिस्तान की ओर से मानवाधिकारों के उल्लंघन की पोल खोली जा रही है।

विश्व बैंक ने पाकिस्तान को दिया जबरदस्त झटका, बलूचिस्तान स्थित खदान सौदे में ठोंका 6 अरब डाॅलर का जुर्माना

प्रदर्शनकारी अपने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर उतर आएं हैं और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अपने पोस्टर्स में लिखा है कि बलूचों की जिंदगी भी कीमती है।

इन पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शनकारी संयुक्त राष्ट्र से गुहार लगा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि बलूचिस्तान मामले में दखल दें। इनकी मांग है कि अपने हक के लिए आवाज उठाने वालों का अपहरण कर लिया गया है, लिहाजा बलूचिस्तान में लापता हुए लोगों को वापस लाया जाए।

balochistan_news.jpg

पूरे न्यूयॉर्क में देखने को मिला बलूचिस्तान मूवमेंट

बता दें कि बलूचिस्तान मूवमेंट का कैंपेन पूरे न्यूयॉर्क में देखने को मिल रहा है। इसस पहले हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान भी बलूच लोगों ने पीएम मोदी से मांग की थी कि उन्हें पाकिस्तान से आजादी दिलाएं।

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर आतंकी हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत, 11 लोग घायल

बलूचिस्तानियों ने न्यूयॉर्क समेत दुनिया के कई शहरों में समय-समय पर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है और पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं।

मालूम हो कि पाकिस्तान दशकों से बलूचिस्तान में अपना कब्जा कर रखा है और वहां की जनता के साथ पाक आर्मी लगातार अत्याचार करती रही है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो