scriptएस्ट्राजेनेका पर पांबदी लगने से कई यूरोपीय देशों में परेशानी बढ़ी | Ban on AstraZeneca increased trouble in many European countries | Patrika News

एस्ट्राजेनेका पर पांबदी लगने से कई यूरोपीय देशों में परेशानी बढ़ी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 16, 2021 01:06:35 am

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उनके देश ऐहतियातन वैक्सीन पर पाबंदी लगी है।
जल्द इस वैक्सीन की जांच रिपोर्ट सामने आने वाली है।

astrazeneca
नई दिल्ली। कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। वहीं कोविड-19 की वैक्सीन एस्ट्राजेनेका पर यूरोप के कई देशों में अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।

कुछ देशों में इस वैक्सीन के कारण खून के थक्के जमने की रिपोर्ट सामने आई है। इसे लेकर फ्रांस, इटली और जर्मनी ने इसके इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगा दी है।
ये भी पढ़ें: कोरोना इफ़ेक्ट: पंजाब बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित की

इटली में एक 57 वर्षीय शिक्षक के वैक्सीन लेने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इस खबर ने कई शंकाएं पैदा कर दी हैं। इटली ने इस मौत की जांच के लिए ऑटोप्सी करने को कहा है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उनके देश में भी ऐहतियातन ऑक्सफोर्ड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर मंगलवार तक के लिए पाबंदी लगाई गई है। इसी दिन यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी इस वैक्सीन पर अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि फ्रांस को उम्मीद है कि जल्द ही एस्ट्राजेनेकी वैक्सीन फिर से लोगों को दी जाएगी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zypa2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो