scriptयुवक भिड़े, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी का सिर फूटा | fight between youth, police man injured | Patrika News

युवक भिड़े, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी का सिर फूटा

locationसीकरPublished: Oct 12, 2016 05:09:00 pm

Submitted by:

vishwanath saini

देर रात दोनों को उपचार के लिए एसके अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला थाने के चालक रघुवीर सिंह का फूट गया। जबकि जगदीश प्रसाद के हाथ में चोट आई है।

ताजिए के जुलूस के दौरान युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। मोहल्ला बिसायतियान में देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पर पथराव भी किया।
बीच-बचाव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
देर रात दोनों को उपचार के लिए एसके अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला थाने के चालक रघुवीर सिंह का फूट गया। जबकि जगदीश प्रसाद के हाथ में चोट आई है।

हालांकि दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट़्टी दे दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। इससे पहले एक मोहल्ले में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में लोगों ने ताजिए का रास्ता रोक लिया।
काफी समझाईश के बाद नाराज लोग मान गए। लोगों का कहना था कि पुलिस ने उत्पात मचाने के आरोप में जिन युवकों को पकड़ा है वह निर्दोष है। लोगों का आरोप है कि उत्पाती युवक मौके से तत्काल फरार हो गए। बाद में पुलिस ने दूसरे युवकों को पकड़ लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो