scriptबोलीविया: चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भड़के लोग, प्रदर्शनकारियों ने गवर्नर के घर फूंका | Bolivian demonstraters set governors house on fire | Patrika News

बोलीविया: चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भड़के लोग, प्रदर्शनकारियों ने गवर्नर के घर फूंका

locationनई दिल्लीPublished: Nov 10, 2019 03:04:25 pm

Submitted by:

Shweta Singh

इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक तीन की मौत, 384 घायल
गवर्नर के घर के साथ तोड़फोड़ के बाद आगजनी

bolivia

ला पास। बोलीविया में इन दिन हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। यहां एक बोलिवियाई गवर्नर के आवास को कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। दरअसल, प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति इवो मोरालेस को फिर से चुने का विरोध कर रहे हैं। पुलिस की चेतावनी के बावजूद कई स्थानों पर प्रदर्शन और हिंसक घटनाएं जारी रहीं।

गवर्नर के घर के साथ तोड़फोड़ के बाद आगजनी

राष्ट्रपति मोरालेस की पार्टी मूवमेंट फॉर सोशलिज्म के समर्थकों ने इस घटना से संबंधित एक वीडियो जारी किया। वीडियो मेंओरुरो डिपार्टमेंट में स्थित गवर्नर ह्यूगो वासक्विज के घर के साथ प्रदर्शनकारी शनिवार को तोड़फोड़ कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने आगजनी की। इसके अलावा, मोरालेस के खिलाफ मार्च के समर्थन में पोटोसी और चुकिसाका से ला पास की ओर जा रहे एक बस काफिले पर रात को ओरुरो में हमला किया गया।

इस हमले में कई घायल हुए। हालांकि घायलों की सटीक संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

चौथी बार पद पर काबिज हुए राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन

आपको बता दें कि 20 अक्टूबर हुए चुनाव में मोरालेस चौथी बार पद पर काबिज हुए, जिसके विरोध में विभिन्न बोलिवियाई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को मोरालेस ने अपने नेतृत्व के इस सबसे खराब संकट से बाहर निकलने के लिए विपक्ष को बुलाया। बैठक में ‘जीवन को बचाने’ और ‘एकता की तलाश’ जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई।

विरोध प्रदर्शनों में अब तक तीन की मौत, 384 घायल

ओम्बड्समैन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शनों में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 384 घायल हो गए हैं। करीब 100 को गिरफ्तार किया गया है। देश का विपक्ष और नागरिक समूह मोरालेस की जीत को मान्यता नहीं दे रहे हैं और उनके इस्तीफे और नए चुनावों की मांग कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो