scriptसट्टेबाजों ने तय किया शांति का नोबेल पुरस्कार, ट्रंप को बताया पहली पसंद | Bookies claiming donald trump will get nobel peace prize in 2018 | Patrika News

सट्टेबाजों ने तय किया शांति का नोबेल पुरस्कार, ट्रंप को बताया पहली पसंद

Published: Oct 05, 2018 01:01:41 pm

Submitted by:

Shweta Singh

उक्त दो नेताओं के अलावा साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन का भी नाम चल रहा है।

Bookies claiming donald trump will get nobel peace prize in 2018

सट्टेबाजों ने तय किया शांति का नोबेल पुरस्कार, ट्रंप को बताया पहली पसंद

ओस्लो। प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होने में सिर्फ चंद घंटे बचे हैं। उससे पहले ही पुरी दुनिया संभावित विजेताओं के नामों के कयास लगाने में व्यस्त है। इसी संबंध में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस बार सट्टेबाजी के बाजार में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नार्थ कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन के नाम पर दावं लगाए जा रहे हैं। बता दें कि ये सम्मान शांति और समाजसेवा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले किसी विशेष व्यक्ति या संस्थान को दिया जाता है।

रिपब्लिकन सांसदों ने की थी ट्रंप के नाम की सिफारिश

उक्त दो नेताओं के अलावा साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन का भी नाम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के नाम की सिफारिश रिपब्लिकन सांसदों ने की थी। इसके पीछे की वजह कोरियाई युद्ध खत्म करने और परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में उनके महत्वपूर्ण योगदान बताई जा रही है।

पत्र लिखकर की ट्रंप की तारीफ

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि , सांसदों ने समिति को इस संबंध में एक पत्र लिखकर दावा किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की वजह से ही दशकों से चल रहे कोरियाई युद्ध को खत्म करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि उनके इन प्रयासों की प्रशंसा साउथ और नॉर्थ कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष भी कर चुके हैं। ट्रंप इस आधार पर नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए। वे इस सम्मान के हकदार हैं।

इस साल सिफारिशों के आधार पर रिकॉर्ड प्रविष्टियां

गौरतलब है कि इस साल सिफारिशों के आधार पर रिकॉर्ड प्रविष्टियां (कुल 331 प्रविष्टियां) समिति को भेजी गईं हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में ट्रंप से आगे नॉर्थ और साउथ कोरिया के राष्ट्राध्यक्षों किम जोंग-उन और मून-जे-इन का नाम चल रहा है। बता दें कि इससे पहले अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को शांति का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो