scriptनासा केंद्र पहुंचे सुपरस्टार ब्रैड पिट ने अंतरिक्ष यात्री से पूछा- क्या आपने भारत के विक्रम लैंडर को देखा? | Brad pitt at NASA center queries about vikram lander | Patrika News

नासा केंद्र पहुंचे सुपरस्टार ब्रैड पिट ने अंतरिक्ष यात्री से पूछा- क्या आपने भारत के विक्रम लैंडर को देखा?

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2019 02:50:46 pm

Submitted by:

Shweta Singh

नासा द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट से मिल रही जानकारी
मूवी प्रमोशन के लिए नासा केंद्र पहुंचे थे ब्रैड पिट

Brad Pitt at NASA Centre

वाशिंगटन। भारत के महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान 2 को लेकर चर्चा और उत्साह ने देश-विदेश की सीमाएं धूमिल कर दी हैं। आलम यह कि विदेशों में वैज्ञानिक ही नहीं बड़े-बड़े एक्टर्स भी इस मिशन को लेकर बात कर रहे हैं। हॉलीवुड के जाने-माने स्टार ब्रैड पिट ने भी नासा के अंतरिक्ष यात्री से इस बारे में पूछ डाला।

सुपरस्टार ब्रैड पिट का नासा वैज्ञानिक से सवाल

नासा द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट से यह जानकारी मिल रही है। हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट ने नासा टीवी पर प्रसारित एक कार्यक्रम में यह सवाल पूछा। ब्रैड पिट अंतरिक्ष में नासा के स्पेस स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री हेग से बात की। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री हेग से चंद्रयान 2 के विक्रम लैंड के बारे में पूछा। पिट ने पूछा कि क्या लैंडर के संपर्क टूटने के बाद आप लोगों ने उसे देखा?

https://twitter.com/AstroHague?ref_src=twsrc%5Etfw

अंतरिक्ष यात्री ने दिया ये जवाब

इसके जवाब में हेग ने कहा’नहीं देखा, ये दुर्भाग्यपूर्ण था।’ आपको बता दें कि सात सितंबर को चंद्रयान 2 के लैंडर का चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किमी की दूरी पर इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। हालांकि, बाद में चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर की मदद से विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता लगा गया, लेकिन फिर भी अभी तक उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है।

फिल्म प्रमोशन के लिए नासा केंद्र पहुंचे थे ब्रैड पिट

आपको बता दें कि ब्रैड पिट अपनी आने वाली फिल्म “एड एस्ट्रा” के प्रमोशन के लिए नासा केंद्र पहुंचे थे। फिल्म में ब्रैड पिट एक अंतरिक्ष यात्री के रोल में है। ब्रैड ने अंतरिक्ष यात्री हेग से अपने ट्रेलर और गुरुत्वाकर्षण के बारे में भी बात की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो