विश्‍व की अन्‍य खबरें

न्यूजीलैंड आतंकी हमला: इस बहादुर शख्स ने बचाई कईयों की जान, हमलावर से छीन ली बंदूक

न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी
हमलावर ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां
मस्जिद की सफाई करने वाले शख्स ने छीनी हमलावर से बंदूक

Mar 16, 2019 / 11:05 am

Siddharth Priyadarshi

न्यूजीलैंड आतंकी हमला: इस बहादुर शख्स ने बचाई कईयों की जान, जान की परवाह न कर हमलावर से छीन ली बंदूक

क्राइस्टचर्च। आमतौर पर शांत रहने वाले देश न्यूजीलैंड के लिए शुक्रवार का दिन बेहद भारी गुजरा। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले में हमलावरों ने मस्जिद में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले 6 भारतीय समुदाय के लोग भी शामिल हैं। हादसे में लगभग 48 लोग घायल भी हुए हैं। एक तरफ जहां दुनिया भर में इस हमले की चर्चा है, वहीं अब इस हमले में एक ऐसे शख्स के बारे में जानकारी सामने आई है, जिसने अपनी बहादुरी से कई और लोगों की जान बचाई।

क्राइस्टचर्च आतंकी हमला: अदालत में पेश किया गया आरोपी, 5 अप्रैल तक हिरासत में

बहादुर शख्स ने बचाई कईयों की जान

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में स्थित दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमले में 49 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। उधर हमले में बचे एक शख्स ने हमलावर से उसकी बंदूक छीन ली और कई लोगों की जान बचा ली। हेराल्ड टाइम्स के हवाले से खबर में बताया गया है कि यह युवक मस्जिद की देख-रेख करता था। जब हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा था, तब वह शख्स हमलावर के पास गया और अपनी जान की परवाह किए बिना उसके हाथ से बंदूक छीन ली। बंदूक छीने जाते ही शख्स ने हमलावर का पीछा कर उसे पकड़ने की भी कोशिश की। शख्स के बहादुरी के चर्चे अब पूरी दुनिया में मशहूर हो रहे हैं।

न्यूजीलैंड: आतंकी हमले में भारतीय मूल के 6 लोगों के मारे जाने की आशंका, 3 अब भी लापता

हमले के बाद लोगों में दहशत

न्यूजीलैंड में हुए इस हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया। उसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि हमलावर ने मस्जिद में लोगों को गोली मारते हुए लाइव वीडियो भी बनाया था। पुलिस का कहना है कि मस्जिद के पास कारों पर कई बम लगाए गए थे। इस मस्जिद के पास बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी भी मौजूद थे। फिलहाल सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डिन ने कहा है कि यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है। उन्होंने इसे हिंसा का सबसे खराब रूप बताया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Miscellenous World / न्यूजीलैंड आतंकी हमला: इस बहादुर शख्स ने बचाई कईयों की जान, हमलावर से छीन ली बंदूक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.