scriptब्राजील के राष्ट्रपति ने दिया आमानवीय बयान, कहा- कोरोना से कुछ लोेग तो मरेंगे ही | Brazil President Jair Bolsonaro says on death by Coronavirus | Patrika News

ब्राजील के राष्ट्रपति ने दिया आमानवीय बयान, कहा- कोरोना से कुछ लोेग तो मरेंगे ही

locationनई दिल्लीPublished: Mar 28, 2020 04:22:10 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

ब्राजील के राष्ट्रपति ने अर्थव्यवस्था के नीचे गिरने पर जोर दिया।
ब्राजील में 1,233 मामले सामने आ चुके हैं।
68 लोग अपनी जाने गंवा चुके हैं।

brazil president

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो।

साओ पाउलो। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो ने शुक्रवार रात को देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुई मौतों को लेकर टीवी पर एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने इस दौरान संक्रमण के मामलों पर चिंता व्यक्त करने के बजाय देश की अर्थव्यस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे माफ कीजिएगा कुछ लोग मरेंगें, वे मरेंगे। आप एक कार की फैक्टरी को इसलिए नहीं बंद कर सकते क्योंकि ट्रैफिक की वजह से मौते होती हैं।’ इस बयान के बाद माना जा रहा है कि बोलोनसरो अभी भी कोरोना वायरस के प्रकोप के प्रति गंभीर नहीं हैं।
ऑस्ट्रेलिया में छह माह तक के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन, पीएम स्कॉट मॉरिसन ने चेताया

ब्राजील के साओ पालो में सबसे ज्यादा मामले और मौत के मामले सामने आए हैं। साओ पाउलो में अब तक 1,233 मामले सामने आ चुके हैं और 68 लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह देखने की जरूरत है कि वहां क्या हो रहा है। यह राजनीतिक हितों के लिए संख्या का कोई खेल नहीं है।’
यही नहीं बोल्सनारो ने साओ पाउलो में कोरोनो वायरस के प्रकोप से हुई मौत के आंकड़ों पर शक व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य के गवर्नर द्वारा किए गए दावों को बिना सबूत राजनीतिक स्वार्थ के लिए संख्या में हेरफेर करने का आरोप लगाया। बोल्सनारों का यह आरोप ऐसे समय पर आया है जब उनके और गवर्नरों के बीच लड़ाई हो रही है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के बाद, देश के 26 गवर्नरों ने गैर-आवश्यक वाणिज्यिक गतिविधियों और सार्वजनिक सेवाओं पर अपने राज्यों में वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया है। ब्राजील के न्याय मंत्री ने शुक्रवार को सभी विदेशी नागरिकों को हवाईअड्डे के जरिए अपने देश में प्रवेश करने से रोक दिया। यात्रा प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी हो गया था और कई अन्य दक्षिण अमरीकी देशों में इसी तरह के उपायों का पालन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो