scriptब्रिटेन: लंदन में CAA और NRC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी को लिखा खुला खत | Britain: Protest against CAA and NRC in London, protesters write open letter to PM Modi | Patrika News

ब्रिटेन: लंदन में CAA और NRC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी को लिखा खुला खत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 27, 2020 09:09:46 am

Submitted by:

Anil Kumar

CAA और NRC को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में करीब 2000 लोग शामिल हुए
‘यूनाइटेड अगेंस्ट फासिज्म इन इंडिया’ की अगुवाई में विरोध मार्च निकाला गया

Protest in London Against CAA and NRC

Protest in London Against CAA and NRC

लंदन। देशभर में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस ( Republic Day ) मनाया गया। दुनिया के कई देशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने तिरंगा फहराया और जश्न मनाया। इस बीच लंदन में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स ( NRC ) के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ब्रिटेन ( London ) की राजधानी लंदन में CAA-NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। लंदन की सड़कों पर CAA और NRC को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में करीब 2000 लोग शामिल हुए। सभी प्रदर्शनकारियों ने CAA और NRC के खिलाफ भारत में प्रदर्शन करने वालों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

CAA के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता ने लगाई आग, 90 फीसदी झुलसे, हालत गंभीर

प्रदर्शनकारी सीएए और एनआरसी के अलावा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने व स्थानीय नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताते हुए मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की।

london-caa_protest_1.jpg

पीएम मोदी को लिखा खुला पत्र

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह कानून भेदभावपूर्ण है। इस विरोध प्रदर्शन को ‘यूनाइटेड अगेंस्ट फासिज्म इन इंडिया’ की अगुवाई में निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने यह विरोध मार्च डाउनिंग स्ट्रीट से शुरू किया, जो भारतीय उच्चायोग के पास खत्म हुआ।

प्रदर्शन के दौरान लोगों के एक समूह ने निर्धारित वर्जित क्षेत्र में नमाज भी पढ़ी। इस दौरान इस समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र भी लिखा।

प्रदर्शनकारियों ने पत्र में पीएम मोदी से आग्रह किया कि सरकार तत्काल प्रभाव से सीएए को निरस्त करे और एनआरसी और एनपीआर को लागू न करने की घोषणा करे।

दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर संभल में हजारों मुस्लिम महिलाओं ने CAA के खिलाफ शुरू किया आन्दोलन

इंडियन मुस्लिम फेडरेशन के शमसुद्दीन आगा ने कहा कि भारत का आधार, उसका धर्मनिरपेक्ष संविधान रहा है जो अब नष्ट हो रहा है। इसे रोकना होगा। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में 1935 के फासीवादी जर्मनी को दोहराने नहीं दे सकते! जय हिंद!

आपको बता दें कि इससे पहले भी लंदन में दो बार प्रदर्शन हो चुका है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तानी समर्थकों व अन्य लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

ट्रेंडिंग वीडियो