scriptब्रिटेन: क्रिसमस पर देश को संबोधित करेंगी महारानी एलिजाबेथ, बकिंघम पैलेस ने जारी किया संदेश का कुछ अंश | Britain: Queen Elizabeth II will address country on Christmas, Buckingham Palace released excerpts of message | Patrika News

ब्रिटेन: क्रिसमस पर देश को संबोधित करेंगी महारानी एलिजाबेथ, बकिंघम पैलेस ने जारी किया संदेश का कुछ अंश

locationनई दिल्लीPublished: Dec 24, 2019 08:56:02 pm

Submitted by:

Anil Kumar

महारानी एलिजाबेथ द्विती का संदेश बुधवार को ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल देशों में प्रसारित किया जाएगा
यह संदेश महारानी के पति प्रिंस फिलिप के एहतियाती तौर पर लंदन के अस्पताल में भर्ती होने से पहले रिकॉर्ड किया गया था

queen-elizabeth-ii

लंदन। बुधवार यानी कल पूरी दुनिया में धूमधाम से क्रिसमस ( Christmas ) मनाया जाएगा। क्रिसमस के इस मौके पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ( Queen Elizabeth II ) देश को संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि महारानी अपने संबोधन में यह स्वीकार करेंगी कि ब्रिटेन और उनके परिवार के लिए यह वर्ष मुश्किलों भरा रहा है।

क्रिसमस से पहले रिकॉर्ड किए गए देश के नाम संदेश को बुधवार को ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल देशों में प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश महारानी के पति प्रिंस फिलिप के एहतियाती तौर पर लंदन के अस्पताल में भर्ती होने से पहले रिकॉर्ड किया गया था।

बकिंघम पैलेस ने जारी एक संदेश के कुछ अंश

आपको बता दें कि बकिंघम पैलेस की ओर से महारानी के संदेश के कुछ अंश को जारी किया गया है। इसमें वह इस बात को स्वीकार कर रही हैं कि यह वर्ष यानी 2019 ब्रिटेन के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि महारानी ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की राह के बारे में और शाही परिवार के सामने आई समस्याओं के संदर्भ में यह कहा है।

Christmas Day 2019: जानिए क्यों सजाया जाता है ‘क्रिसमस ट्री’, जर्मनी से हुई थी शुरुआत

गौरतलब है कि ब्रिटेन में इस साल कई घटनाएं घटी, जो दुनियाभर में सुर्खियां बनी। इसमें प्रिंस एंड्रयू द्वारा एक टीवी साक्षात्कार में यौन उत्पीड़न के दोषी जेफरी एपस्टेन के साथ दोस्ती स्वीकार करना, प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के बीच हुए मतभेद के सार्वजनिक होना तथा 98 वर्षीय फिलिप की सेहत संबंधी चिंता जैसी घटनाएं शाही परिवार के लिए मुश्किलों से भरा रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो