scriptब्रिटेन के कम्प्यूटिंग आविष्कारक क्लाइव सिनक्लेयर का 81 वर्ष की उम्र में निधन | british computing inventor clive-sinclair dies at 81 | Patrika News

ब्रिटेन के कम्प्यूटिंग आविष्कारक क्लाइव सिनक्लेयर का 81 वर्ष की उम्र में निधन

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2021 11:10:18 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

क्लाइव सिनक्लेयर (Clive Sinclair) का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गुरुवार को निधन हो गया।

clive sinclair

clive sinclair

लंदन। कंप्यूटर और गेमिंग (Computer And Gaming) के क्षेत्र में बड़ा नाम ब्रिटिश आविष्कारक और उद्यमी क्लाइव सिनक्लेयर (Clive Sinclair)का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

1980 के दशक की शुरुआत में किफायती होम कम्प्यूटरों की व्यापक श्रृंखला जारी करने के साथ सुर्खियों में आए सिनक्लेयर का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गुरुवार को निधन हुआ।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के नागपुर स्थित घर पर IT ने मारा छापा

उनकी बेटी बेलिंडा सिनक्लेयर ने कहा कि उनके पिता अस्वस्थ होते हुए भी अंतिम समय तक नए अविष्कारों पर काम कर रहे थे। बेलिंडा ने मीडिया को बताया कि वह आविष्कार करने वाले और कल्पनाशील थे और यह उनके लिए उत्साहजनक तथा रोमांचकारी था। यह उनका जुनून था।

दक्षिण पश्चिम लंदन के उपनगर रिचमोंड में 1940 में जन्मे सिनक्लेयर ने 17 वर्ष की उम्र में स्कूल की पढ़ाई छोड़ी दी थी। वह तकनीकी पत्रकारिता में आ गए। इसके बाद उन्होंने नये-नये आविष्कार के संग एक नई राह पकड़ ली। उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में अपनी पहली कंपनी सिनक्लेयर रेडियोनिक्स बनाई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो