scriptबुर्किना फासो: सड़क किनारे पड़े बम की चपेट में आने से 6 सैनिकों की मौत, कई घायल | Burkina Faso: 6 soldiers killed, many injured by bomb collision | Patrika News

बुर्किना फासो: सड़क किनारे पड़े बम की चपेट में आने से 6 सैनिकों की मौत, कई घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 18, 2020 06:44:38 pm

Submitted by:

Anil Kumar

सैनिक सौउम प्रांत में वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में गश्त कर रहे थे
इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली

bombings in burkina faso

bombings in burkina faso (Symbolic Photo)

ऊगादोगो। पश्चिमी अफ्रीका का ‘लैंडलॉक’ देश बुर्किना फासो ( Burkina Faso ) के उत्तरी प्रांत में एक सड़क किनारे बड़ा बम धमाका हुआ, इसमें 6 सैनिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पड़े बम की चपेट में आने से एक वाहन में सवार छह सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि अभी तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन इस तरह के हमलों के पीछे यहां अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूहों का हाथ माना जाता है।

बुर्किना फासो: सेना ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 32 आतंकियों को किया ढेर, कई महिलाओं को कराया मुक्त

सेना की ओर से एक बयान जारी करते हुए बताया गया है कि सैनिक सौउम प्रांत में वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में गश्त कर रहे थे और उसी दौरान एक देसी बम में विस्फोट से छह सैनिकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में सैन्य दल गश्त करने लगे हैं।

हाल के दिनों में बढ़े हैं आतंकी हमले

बता दें कि बुर्किना फासो और पड़ोसी देश माली तथा नाइजर में हाल के दिनों में आतंकवादी हमले बढ़े हैं और 2015 से अब तक ऐसे हमलों में सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते साल के आखिर में बुर्किना फासो के उत्तर केंद्र में अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने एक सैन्य टूकड़ी पर हमला किया था, जिसमें 11 सैनिकों की मौत हो गई थी।

बुर्किना फासो: हथियारबंद लोगों ने पुलिस चौकी पर किया हमला, 5 जवान समेत 10 की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया था कि अज्ञात बंदूकधारियों ने हालाले गांव के निकट एक सैन्य टुकड़ी पर हमला किया, जिसमें कम से कम 11 सैनिकों की मौत हो गई।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो