scriptबुर्किना फासो: सोने की खदान पर आतंकियों ने किया हमला, 20 से ज्यादा लोगों की गई जान | Burkina Faso attack on gold mine killing more than 20 | Patrika News

बुर्किना फासो: सोने की खदान पर आतंकियों ने किया हमला, 20 से ज्यादा लोगों की गई जान

locationनई दिल्लीPublished: Oct 06, 2019 01:50:46 pm

Submitted by:

Shweta Singh

पश्चिम अफ्रीकी देश है बुर्किना फासो
2015 से अब तक हुए ऐसे हमलों में 585 लोगों की जा चुकी है जान

Gold mine attack in Burkina Faso

औगाडोउगोउ। पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो से एक बड़े हमले की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी बुर्किना फासो में सोने की एक खदान पर हमले को अंजाम दिया गया। इस हमले में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस बारे में सुरक्षा सूत्रों की ओर से जानकारी मिली है।

सोम प्रांत में सोने की खदान पर हुआ हमला

सुरक्षा सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हमला सोम प्रांत में शुक्रवार को हुआ। घटनास्थल उस पुल के नजदीक है, जिसे मध्य सितंबर में जिहादियों ने उड़ा दिया था। आपको बता दें कि यह पुल दो उत्तरी शहरों को जोड़ने का सबसे अहम और एकमात्र मार्ग है।

ऐसे हमलों में हो चुकी है 585 लोगों की मौत

एक सुरक्षा सूत्र के मुताबिक,’सशस्त्र लोगों ने दोलमाने में सोने की खदान पर हमला किया है। इस हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मारे गए लोगों में ज्यादातर खनिक हैं।’ एक अन्य सूत्र का कहना है कि इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमलों में अलकायदा से जुड़े संगठन शामिल हैं। हालांकि, ऐसे इसलिए क्योंकि पहले यहां हुए हमलों में अलकायदा की ही भूमिका रही है। लेकिन, इस बार कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि यहां 2015 से अब तक हुए ऐसे हमलों में 585 लोगों की मौत हो चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो