scriptकैमरूनः सेना ने दो महिलाओं को उनके बच्चों के साथ गोलियों से भूना, निर्मम हत्याओं पर उठे सवाल | Cameroon Soldiers shot 2 women and their children | Patrika News

कैमरूनः सेना ने दो महिलाओं को उनके बच्चों के साथ गोलियों से भूना, निर्मम हत्याओं पर उठे सवाल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 25, 2018 08:14:02 pm

आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें घुटने के बल बिठाया गया। फिर एक के बाद एक करके 22 बार उन पर फायरिंग कर दर्दनाक मौत दी गई।

d

कैमरूनः सेना ने दो महिलाओं को उनके बच्चों के साथ गोलियों से भूना, निर्मम हत्याओं पर उठे सवाल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाओं और उनके बच्चों को सैनिक बंदूक की नोक पर ले जा रहे हैं। इसके बाद उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें घुटने के बल बिठाया गया। फिर एक के बाद एक करके 22 बार उन पर फायरिंग कर दर्दनाक मौत दी गई। हालांकि वीडियो में वीभत्स दृश्य होने के चलते इसे पूरा नहीं दिखाया जा रहा है। यह वीडियो अफ्रीकी देश कैमरून का है। अब तक यह सामने नहीं आ पाया कि जिन लोगों को गोली मारी गई उनका दोष क्या था? प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह वीडियो जुलाई महीने का है। वीडियो सामने आने के बाद कैमरून सरकार पर कई मानवाधिकार संगठन भी दबाव बना रहे हैं।
देखें वीडियोः कैमरून सेना ने महिलाओं और बच्चों की निर्मम हत्या की, उठे सवाल

सरकार ने बताया था फर्जी

पहले कैमरून की सरकार ने इसे फर्जी बताकर खारिज किया था लेकिन फोरेंसिक विश्लेषण में साफ हुआ कि यह फुटेज असली है। इससे यह भी साबित हुआ कि यह घटना कहां हुई थी, कब हुई थी और इन निर्मम हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है। कई अफ्रीकी देशों में इस तरह की घटनाएं आम हैं। लेकिन सेना की तरफ से निशाना बनाए जाने के मामले आमतौर पर नहीं देखने में आते हैं।
दो महिलाओं के प्यार को केरल हाई कोर्ट ने जायज ठहराया, साथ रहने की दी इजाजत

नाइजीरिया में भी होती हैं कई घटनाएं

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बोको हरम का भी ऐसा ही आतंक है। कई बार बच्चों, महिलाओं और वृद्ध लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। लोगों को समूह में बिठाकर गोलियों से भून दिया जाता है। इससे बदतर हालात सीरिया और इराक जैसे देशों में भी देखने को मिलते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो