विश्‍व की अन्‍य खबरें

Canada: डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ भारतीय मूल के उम्मीदवार बने विधायक, कइयों ने दोहराई जीत

Highlights

27 उम्मीदवार में से तीन भारतीय कनाडाई महिलाएं भी शामिल हैं।
जगरूप ब्रार ने 2004 से अब तक पांचवी बार अपनी सीट बरकरार रखी।

नई दिल्लीOct 26, 2020 / 03:51 pm

Mohit Saxena

मानवाधिकार वकील अमन सिंह ने जीत पाकर इतिहास रच दिया है।

ओटावा। कनाडा (Canada) के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की 87 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ भारतीय मूल के लोगों का चयन हुआ है। सभी सदस्य सत्तारूढ़ पार्टी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं।
पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है।
अमन सिंह ने जीत पाकर इतिहास रचा

ये चुनाव शनिवार को हुए थे। इसमें 27 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें तीन भारतीय कनाडाई महिलाएं भी शामिल हैं। ब्रिटिश कोलंबिया में पहली बार पगड़ीधारी सिख विधायक बना। मानवाधिकार वकील अमन सिंह ने जीत पाकर इतिहास रच दिया है। सबसे अधिक सीटें सरे और जो वैंकूवर इलाके से आई हैं।
Donald Trump ने मीडिया की खबरों को किया खारिज, कहा- बिडेन से बेहतर कर रहे

इस चुनाव जीत हासिल करने वाले लोगों में श्रम मंत्री हैरी बैंस, डिप्टी स्पीकर राज चौहान, पूर्व मंत्री जिनी सिम्स और संसदीय सचिव जगरूप ब्रार और रवि कहलों शामिल हैं।
2005 से सरे-न्यूटन से लगातार जीत हासिल करने वाले जालंधर के बैंस दोबार जीत मिली है। इस बार के चुनाव में उन्होंने लिबरल पार्टी के पॉल बोपाराय को हराया।

1973 में एक स्टूडेंट के रूप में पंजाब से आए
वहीं, उप सभापति राज चौहान ने भी लिबरल पार्टी के तृत्व अटवाल और ग्रीन पार्टी के इकबाल पारेख को पटखनी दी। उन्होंने बर्नाबी-एडमंड्स की अपनी सीट पर जीत को कायम रखा है। वे 1973 में एक स्टूडेंट के रूप में पंजाब से कनाडा आए थे।
Bangladesh: बीते पांच माह से नियंत्रित हैं कोविड-19 के मामले, अब जड़ से खत्म करने की कोशिश

डेमोक्रेटिक पार्टी के जगरूप ब्रार ने लिबरल पार्टी के गैरी थिंड को हराया। सरे-फ्लीटवुड की अपनी सीट उन्होंने कायम रखी। 2004 से अब तक पांचवी बार एक पूर्व बास्केटबॉल भारतीय खिलाड़ी ब्रार ने जीत हासिल की।

Home / world / Miscellenous World / Canada: डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ भारतीय मूल के उम्मीदवार बने विधायक, कइयों ने दोहराई जीत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.