scriptलोगों की चिंता नहीं थी, राजा की तरह रहते थे फिदेल कास्त्रो : पूर्व बॉडीगार्ड | Castro lived like a king, never bothered about people : Ex bodyguard | Patrika News

लोगों की चिंता नहीं थी, राजा की तरह रहते थे फिदेल कास्त्रो : पूर्व बॉडीगार्ड

Published: May 11, 2015 04:14:00 pm

जुआन
रीनालडो सांचेज ने बताया कि कास्त्रो के इस निजी द्वीप के बारे में उनके बेहद करीबी
लोगों को ही पता था

Fidel Castro

Fidel Castro

हवाना। वह अपने आपको क्यूबा की जनता का सेवक बताते थे, लेकिन असल जिंदगी में ऎसा कुछ नहीं था। लंबे समय तक क्यूबा पर राज करने वाले मार्कस्वादी फिदेल कास्त्रो करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे और ऎशो आराम की जिंदगी जीते थे।

55 साल पहले क्यूबा की सत्ता पर काबिज होने वाले कास्त्रो राजा की तरह जिंदगी जीते थे, जबकि जनता गरीबी में जीने को मजबूर थी। उनका खुद का कैयो पेड्रा नामक एक निजी द्वीप था। द्वीप पर तैरता रेस्त्रां, हेलीपैड और दो पालतू डॉल्फिन मछलियों को रखने के लिए एक बांध भी था। यह जानकारी कास्त्रो के पूर्व बॉडीगार्ड ने ब्रिटेन के एक अंग्रेजी अखबार “डेलीमेल” से बातचीत के दौरान दी।

जुआन रीनालडो सांचेज ने बताया कि कास्त्रो के इस निजी द्वीप के बारे में उनके बेहद करीबी लोगों को ही पता था। इस द्वीप पर वह अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ समय बिताते थे। दुनिया के बहुत कम नेताओं को भी इस द्वीप की जानकारी थी। इनमें से एक नेता थे एरिक होनेकर जो इस द्वीप जा भी चुके थे। होनेकर बर्लिन की दीवार गिराए जाने और जर्मनी के एकीकरण से पहले ईस्ट जर्मनी के शासक थे।

तख्तापलट कर सत्ता हथियाने वाले कास्त्रो ने इस बात का खास ध्यान रखा की उन्हें देवता के रूप में देखने वाले लोगों को इस द्वीप के बारे में बिल्कुल पता नहीं चले। सांचेज ने कास्त्रो के ऊपर लिखी किताब “डबल लाइफ ऑफ फिडेल कास्त्रो” में इस द्वीप का जिक्र किया है। साथ ही यह भी लिखा है कि कास्त्रो लोगों को बेवकूफ बनाते थे।

सांचेज 17 साल तक कास्त्रो के साथ बॉडीगार्ड के रूप में रहे। हालांकि, कास्त्रो की सच्चाई का पता चलने पर उन्होंने अमरीका भागने की भी कोशिश की। सांचेज ने बताया कि 1977 से 1994 तक मैं कास्त्रो के साथ इस द्वीप पर जाता रहा। द्वीप पर वह मछलियों का खूब शिकार करते थे।

सांचेज के मुताबिक, कास्त्रो को इस द्वीप के बारे में तब पता चला जब 1961 में अमरीका ने उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने की कोशिश की। इसके लिए सीआईए ने बागी लोगों को ट्रेनिंग भी दी थी। हालांकि, वे इसमें सफल नहीं हो सकी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कास्त्रो को इस द्वीप के बारे में बताया और फिर अपने परिवार के लिए यहां रहने के लिए इसे सुविधासंपन्न बनाया, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता था। सांचेज के मुताबिक, कास्त्रो ने इस बात का भी किसी को पता नहीं चलने दिया कि उनके पास करोड़ों डॉलर भी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो