वसंत ऋतु और चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल आने वाला है। लेकिन उससे पहले ही चीन के कुनमिंग में लोग चेरी बाग के नजारों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।
लोग कुनमिंग के युन्नान में चेरी के फूलों के नीचे घूमते-फिरते और सेल्फियां लेते दिखाई दिए।
आजकल, कुनमिंग के युआंतोंगशान पार्क में चेरी के फूल स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
आने वाले दिनों में चीन के अलग-अलग प्रांतों में चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा।
यह एरियल फोटो कुनमिंग में के ही चेरी बाग का है। बता दें कुनमिंग दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी है।
कुनमिंग में चेरी के फूलों की खेती 13 वीं शताब्दी से ही शुरू हुई थी।