scriptकोरोना से भी खतरनाक है चिकन फार्म्स से निकलने वाला वायरस, मशहूर अमेरिकन वैज्ञानिक ने किया दावा | Chicken Farms Virus Can Cause Of New Pandemic,American Scientist Claim | Patrika News

कोरोना से भी खतरनाक है चिकन फार्म्स से निकलने वाला वायरस, मशहूर अमेरिकन वैज्ञानिक ने किया दावा

locationनई दिल्लीPublished: May 30, 2020 03:17:12 pm

Submitted by:

Soma Roy

New Pandemic Alert : अमेरिका के मशहूर वैज्ञानिक माइकल ग्रेगर ने अपनी किताब में किया दावा
लोगों को नॉनवेज छोड़कर वेजिटेरियन बनने की दी सलाह

chicken1.jpg

New Pandemic Alert

नई दिल्ली। चीन के वुहान (Wuhan) से फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर अभी थमा भी नहीं है कि एक और खतरनाक वायरस दस्तक देने को तैयार है। ये दावा अमेरिका के मशहूर साइंटिस्ट (American Scientist) माइकल ग्रेगर ने किया है। उनके मुताबिक चिकन फार्म्स से निकलने वाले वायरस कोरोना से भी ज्यादा बड़ी महामारी (Pandemic Alert) का कारण बन सकते हैं। इसलिए उन्होंने लोगों को वेजिटेरियन खाना खाने की सलाह दी।
माइकल ग्रेगर ने ये दावा अपनी नई किताब ‘महामारी के दौरान खुद को कैसे बचाएं’ (How To Survive A Pandemic) में किया है। उन्होंने किताब में बताया कि कैसे बड़े पैमाने पर चिकन फार्मिंग होने से खतरा बढ़ गया है। ये इतना घातक हो सकता है कि इससे आधी दुनिया तबाह हो सकती है। ग्रेगर का मानना है कि इंसानों का जीवों से नजदीकी संबंध ही उनकी जिंदगी को खतरे में डाल रहा है।
ग्रेगर का कहना है कि मीट खाने की वजह से इंसानों में महामारी फैल रही है। कोरोना के फैलने के पीछे भी वेटरनरी मार्केट को जिम्मेदार ठहराया गया। कहा जाता है कि वहां बिकने वाले चमगादड़ों और अन्य जानवरों की वजह से कोरोना फैला है। इसी के चलते कई देशों ने जंगली जीवों के मार्केट को बंद कर दिया है। हालांकि, चिकन से वायरस फैलने के खतरे के बारे में दुनिया के अन्य वैज्ञानिकों ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही उन्हें ग्रेगर की कही बातों के पीछे कोई ठोस सबूत मिले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो