script

इस बच्चे के शरीर को देख लोगों में मच गया हडकंप, करने लगे पूजा-पाठ

locationनई दिल्लीPublished: Feb 19, 2018 09:06:33 am

Submitted by:

Priya Singh

जब आपको इसके पीछे का कारण पता चलेगा तो आपके होश उड़ जाएंगे।

weird news,Bizarre News,weird news  in Hindi,worshipped,GOD,omg,omg news,
नई दिल्ली। यूं तो जन्म लेने की प्रक्रिया अपने आप में ही काफी खूबसूरत होती है लेकिन कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जो जन्म से ही लीक से हटकर कुछ करना चाहते हैं और यहां तक की इनका जन्म भी सामान्य नहीं बल्कि बेहद दुर्लभ तरीके से होता है। नेपाल में जन्मे ऋषभ घिमिरी को लोगों ने भगवान मान लिया था। लेकिन जब आपको इसके पीछे का कारण पता चलेगा तो आपके होश उड़ जाएंगे। 8 लिंब के साथ जन्मे इस बच्चे को लोगों ने गणेश भगवान की आकृति समझ पूजा पाठ शुरू कर दिया था आखिर इसके पीछे ऐसा क्या कारण था?
weird news,Bizarre News,weird news in Hindi,worshipped,GOD,omg,omg news,
आपको बता दें कि नेपाल के रहने वाले ऋषि और झनुका के बेटे ऋषभ के 8 लिंब्स हैं। करीब 2 लाख बच्चों में से ये सिर्फ एक बच्चे को ही होता है। ऋषभ के शरीर में 8 लिंब्स होने का प्रमुख कारण उसके जन्म के समय उसके ट्विन का शरीर से अलग न होना था। दूसरे बच्चे का पेट में अच्छी तरह से विकास न हो पाने के कारण ही ऐसी स्थिति पैदा हो गई।
weird news,Bizarre News,weird news in Hindi,worshipped,GOD,omg,omg news,
हालांकि ऋषभ ऐसी हालत में भी दूसरे सामान्य बच्चों की तरह रहता था। पैसों की कमी के कारण उसके माता-पिता उसका इलाज नहीं करा पा रहे थे। वहीं गांव के लोगों ने ऋषभ को दुर्लभ बच्चा मानकर उसे भगवान बना दिया और उसकी पूजा करने लगे।
weird news,Bizarre News,weird news in Hindi,worshipped,GOD,omg,omg news,
ऋषभ को अतिरिक्त शरीर के चलते शारीरिक परेशानियां होने लगी। उसका दिल भी कमजोर होने लगा। काफी समय बाद एक एनजीओ की मदद से उसका ऑपरेशन किया गया और अब वो एक अच्छी जिंदगी जी रहा है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को अपने आहार में प्रोटीन और विटामिन युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, जो सबसे महत्वपूर्ण है वह यह है कि आप एक्सरसाइज करना न भूलें, और ही तनाव को अपने अपने आस-पास न आने दें।
weird news,Bizarre News,weird news in Hindi,worshipped,GOD,omg,omg news,

ट्रेंडिंग वीडियो