scriptचीन में मिला 5000 साल पुराना कंकाल, 1.8 मीटर है लंबाई | China archaeologists recover remains of 5,000-yr-old giants | Patrika News

चीन में मिला 5000 साल पुराना कंकाल, 1.8 मीटर है लंबाई

Published: Jul 05, 2017 01:27:00 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

चीन के पुरातत्त्ववेत्ताओं को 5000 साल पुराना कंकाल मिला है। इसकी लंबाई 1.8 मीटर बताई जा रही है। 

Bone

Bone

बीजिंग। चीन के पुरातत्त्ववेत्ताओं को 5000 साल पुराना कंकाल मिला है। इसकी लंबाई 1.8 मीटर बताई जा रही है। यह कंकाल पूर्वी चीन के शांगडांग राज्य के खंडहरों में मिला है। झांगगिकू जिले के जियाओजिया गांव में 2016 से अब तक 104 पुराने घर, 205 कब्र और 20 बलि वेदी खोजी जा चुकी हैं। कब्रों से मिली हड्डियों को मापने पर पता लगा कि इन इंसानों की लंबाई लगभग 1.8 से 1.9 मीटर के बीच होगी। शांगडांग विश्वविद्यालय के इतिहास और कला विभाग के प्रमुख फैंग हुई ने बताया कि अगर यह इंसान जिंदा होता तो इसकी लंबाई निश्चित तौर पर 1.9 मीटर से भी ऊपर होती। उन्होंने कहा कि यह कंकाल लोंगशान सभ्यता का लगता है। उस वक्त लोंगों में खाने पर काफी ध्यान दिया जाता था। अच्छा खाने से ही उसका शरीर का ढांचा ऐसा है। उस वक्त के लोगों का मुख्य भोजन बाजरा और सुअर होता था। 

लंबे होते है शांगडांग के लोग
कुछ कब्र में सुअर की हड्डियां और दांत भी मिले। पुरातत्त्ववेत्ताओं के मुताबिक उस वक्त लोगों की कब्र बड़ी बनाई जाती थी क्योंकि उनका खानपान अच्छा होता था। शांगडांग के लोगों का मानना है कि यहां के लोग लंबाई के लिए जाने जाते हैं। 2015 में, शांगडांग में रहने वाले लोगों की औसत लंबाई 1.753 मीटर मापी गई थी जबकि राष्ट्रीय औसत लंबाई 1.72 मीटर थी।

मिले रंगबिरेंगे बर्तन और सजावटी चीजें
जियाओजिया की खुदाई टीम के प्रमुख ने बताया कि उन्हें ढूंढने के दौरान रंगबिरंगे बर्तन और सजावटी चीजें मिली है। इसके अलावा उनके टूटे हुए घरों को देख कर लगता है कि उस वक्त के लोग अपना जीवन बड़े आराम से बिताते होंगे। इसके अलावा उन्हें 4 से 5 हजार साल पुरानी मिट्टी भी मिली है जिसका उपयोग वह पीली नदी पर बांध बनाने के लिए करते होंगे। पुरातत्त्ववेत्ताओं को कुछ कंकालों के सिर और टांगों की हड्डियां भी मिली हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो