scriptभाषा अध्ययन को मजबूत कर गरीबी उन्मूलन को आगे बढ़ाएगा चीन | China will strengthening language studies | Patrika News

भाषा अध्ययन को मजबूत कर गरीबी उन्मूलन को आगे बढ़ाएगा चीन

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2019 02:23:37 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

देश में प्रचलित भाषा क्षेत्रीय सीमा को पार करने, संचार और तकनीक का प्रसार करने वाला माध्यम है

china
बीजिंग। चीनी भाषा के अध्ययन को मजबूत कर गरीबी उन्मूलन का नारा दे रहा है ड्रैगन। चीनी भाषा गरीबी उन्मूलन विषय पर बीजिंग में आयोजित सम्मेलन में यह फैसला किया गया।

सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले विशेषज्ञों के अनुसार देश में प्रचलित भाषा क्षेत्रीय सीमा को पार करने, संचार और तकनीक का प्रसार करने वाला माध्यम है,साथ ही गरीबी को रोकने का अहम आधार भी है।
देश में प्रचलित भाषा,अल्पसंख्यक जातियों की भाषा, बोलियां और विदेशी भाषा ने गरीबी उन्मूलन के विभिन्न स्तरों व क्षेत्रों में अहम भूमिका अदा की है। विशेषज्ञों के अनुसार चीन में मंदारिन भाषा के आधार पर अल्पसंख्यक जातियों की भाषा, बोलियों और विदेशी भाषाओं का प्रयोग कर गरीबी उन्मूलन कार्ययोजना का हिस्सा बनाया गया। भाषा शिक्षा चीन में गरीबी उन्मूलन कार्य को आगे बढ़ाने में काम कर रहा है।
गौरतलब है कि चीन में उइगर मुस्लिम की तादात काफी अधिक है। इस समुदाय को चीनी भाषा सीखने और लिखने के लिए बाध्य किया जाता है। चीन का कहना है इस समुदाय को इस भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। उइगर मुस्लिमों को कैंप में रखकर चीन अपनी संस्कृति और भाषा का ज्ञान देता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो