खुलेआम सड़कों पर ज़िंदा सांप खा जाते हैं लोग, वजह जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
चीन की सड़कों पर खुले आम धड़ल्ले से सांप का मांस बिकता है। इतना ही नहीं चीन की सड़कों पर मिलने सांप को कई प्रकार के व्यंजनों में तब्दील कर पकाकर बेचा

नई दिल्ली। चीन अपनी अजब-गजब परंपराओं और शैलियों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इतना ही नहीं चीन अपनी बेमिसाल तकनीक और इंजीनियरिंग के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही चीन अपने पारंपरिक भोजन और पहनावे के लिए इस संसार में बहुत चर्चाओं में रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको चीन की एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत में काफी घृणा की नज़रों से देखा जाता है। लेकिन चीन में बड़े ही चाव से खाया जाता है।
जी हां, चीन की सड़कों पर खुले आम धड़ल्ले से सांप का मांस बिकता है। इतना ही नहीं चीन की सड़कों पर मिलने सांप को कई प्रकार की तरह-तरह के व्यंजनों में तब्दील कर पकाकर बेचा जाता है। बता दें कि चीन में सांप से बने व्यंजनों को बड़े स्तर पर पसंद किया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोग सिर्फ साधारण सांप ही नहीं बल्कि कोबरा जैसे खतरनाक सांपों को भी मारकर खा जाते हैं।
लेकिन यहां एक ध्यान देने वाली बात ये है कि सांप के व्यंजन बनाने वाले लोगों के दिल में सांप के खतरे को लेकर किसी भी प्रकार का कोई डर नहीं होता है। वे बड़ी ही आसानी से खतरनाक से खतरनाक सांपों को बिना किसी डर-भय के पकड़ते हैं, और उनका मुंह चॉपिंग बोर्ड पर रखकर काट देते हैं। इतना ही नहीं सांप की दुकान पर खड़े ग्राहकों को भी कोबरा जैसे खतरनाक सांपों से डर नहीं लगता। वे बड़े ही सामान्य स्वभाव के साथ वहां खड़े होकर पूरा ताम-झाम देखते हैं।
बता दें कि चीन में एक उच्च वर्ग से लेकर निम्न वर्ग के लोगों की सबसे पसंदीदा व्यंजनों में सांप की डिशेज़ शामिल हैं। बताते चलें कि सांप के मांस से यहां कीमा, कोरमा, कबाब आदि तैयार किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की कई प्रजातियां तो कच्चा सांप या फिर कई बार ज़िंदा सांप भी खा जाते हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous World News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi