scriptक्राइस्टचर्च आतंकी हमला: मरने वालों की संख्या हुई 50, मृतकों में केरल की एक महिला शामिल | Christchurch Terror Attack: A woman dead belongs to Kerala, husband sustains injuries | Patrika News

क्राइस्टचर्च आतंकी हमला: मरने वालों की संख्या हुई 50, मृतकों में केरल की एक महिला शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2019 08:26:14 am

Submitted by:

Anil Kumar

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए आतंकी हमले में सात भारतीयों की मौत।
हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 तक पहुंची।
दो मस्जिदों में किया गया था हमला।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए आतंकी हमले में मारी गई महिला एंसी अली

क्राइस्टचर्च आतंकी हमला: मृतकों में केरल की एक महिला शामिल, पति को लगी चोट

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या अब 50 हो गई है। जबकि अभी अभी भी कई 48 से अधिक लोग घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि मृतकों में भारत के सात नागरिक भी शामिल हैं। इसमें से एक केरल की महिला भी शामिल हैं। इस हमले में महिला का पति भी गंभीर रुप से घायल हो गया। बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक मृत महिला का नाम एंसी अली है, जो न्यूजीलैंड के एक प्रमुख कृषि विश्वविद्यालय से एम टेक कर रही थीं। इस बाबत केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी पुष्टि की और बताया कि भीषण आतंकवादी हमले में केरल की एक महिला की भी मौत हुई है।

https://twitter.com/ANI/status/1107025866226192384?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/CMOKerala/status/1106954010739662848?ref_src=twsrc%5Etfw

सात भारतीयों की मौत

बता दें कि इस आतंकी हमले में अब कुल सात भारतीयों की मौत हो गई है। एंसी अली मूल रूप से त्रिशूर के कोडुंगल्लूर की रहने वाली थी। शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में उनके पैरों पर गोली लगी थी, जिसके बाद उन्होंने अब दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति नासिर को इस हमले में गंभीर चोटें लगी थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक वर्ष पहले ही न्यूजीलैंड में शादी की थी। बता दें कि इस आतंकी हमले में कुल सात भारतीयों की मौत हो गई। गुजरात के चार, हैदराबाद के दो और अब एक केरल के रहने वाली महिला के मौत हो गई है। मालूम हो कि इस दुखद घटना को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में अपनी भावना जाहिर की और कहा कि इस हमले से उन्हे गहरा आघात लगा है। उन्हें दुख है कि इसमें केरल के भी रहने वाले लोग भी पीड़ित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केरल सरकार न्यूजीलैंड में भारतीय दूतावास के साथ नोर्का रुट्स के माध्यम से संपर्क में है। “आगे कहा कि क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) के आतंकी हमले में शामिल केरल के लोगों के बारे में जानकर हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि हम नोर्का रुट्स के माध्यम से दूतावास के साथ संपर्क में हैं। हमारी संवेदनाएं हमले में प्रभावित पीड़ित परिवार के साथ हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो