विश्‍व की अन्‍य खबरें

कोलंबिया में भीषण दुर्घटना, टक्कर के बाद बस पलटने से 9 मरे

रोसास फायर ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर विक्टर वेलेंसिया ने दी जानकारी
कुछ चट्टानों से टक्कर के बाद पलटी बस

Jan 25, 2020 / 02:09 pm

Shweta Singh

Colombia bus accident

बोगोटा। कोलंबिया ( Colombia ) से एक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। देश के दक्षिण-पश्चिम प्रांत में एक बस दुर्घटना ( Bus Accident ) हुई, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को हुई, जिसके बारे में रोसास फायर ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर विक्टर वेलेंसिया ने जानकारी दी।

पेरू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, अब तक 10 की मौत

कुछ चट्टानों से टक्कर के बाद पलटी बस

डिप्टी कमांडर ने अपने बयान में बताया कि इस दुर्घटना में कई अन्य घायल भी हुए हैं। अधिकारी के मुताबिक, पोपायन-ला क्रूज मार्ग पर पैन अमरीकन हाईवे पर जा बस की कॉका डिपार्टमेंट के रोसास के पास कुछ चट्टानों से टक्कर हो गई। इसके बाद बस वहीं पलट गई।

इंडोनेशिया: घाटी में पलटी यात्रियों से भरी बस, 24 की मौत

दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं

वालेंसिया ने बताया, ‘कई लोग दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंस गए थे। इसके बाद कई घायलों को पोपायान जैसे शहर के स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया।’ उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि ब्रेक फेल होने से अभी इनकार नहीं किया गया है।

Hindi News / world / Miscellenous World / कोलंबिया में भीषण दुर्घटना, टक्कर के बाद बस पलटने से 9 मरे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.