scriptBrussels में अचानक तेजी से बढ़े Corona मामले, सार्वजनिक जगहों पर Face Mask अनिवार्य | Corona cases suddenly rise in Brussels, face mask mandatory in public places | Patrika News

Brussels में अचानक तेजी से बढ़े Corona मामले, सार्वजनिक जगहों पर Face Mask अनिवार्य

locationनई दिल्लीPublished: Aug 12, 2020 04:24:56 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

कोरोना ( Coronavirus ) के बढ़ते मामले के बीच ब्रसेल्स ( Brussels ) में सरकार ने सख्त नियम लागू करते हुए बुधवार से सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना ( Face Mask ) अनिवार्य कर दिया है।
बेल्जियम ( Belgium ) की राजधानी ब्रसेल्स में पिछले सप्ताह प्रति एक लाख लोगों पर औसतन 50 मामले सामने आए हैं।

brussels masks

Corona cases suddenly rise in Brussels, face mask mandatory in public places

ब्रसेल्स। कोरोना महामारी ( Coronavirus Epidemic ) से पूरी दुनिया जूझ रही है। वहीं, यूरोपीय देश बेल्जियम ( European Country Belgium ) की राजधानी ब्रसेल्स ( Brussels ) में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच सरकार ने सख्त नियम लागू कर दिया है। सरकार ने बुधवार से सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क ( Face Mask ) पहनना अनिवार्य कर दिया है।

ब्रसेल्स में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। यूरोप में ब्रसेल्स सबसे अधिक प्रभावित हो गया है। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में पिछले सप्ताह प्रति एक लाख लोगों पर औसतन 50 मामले सामने आए हैं। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ और नाटो ( European Union and NATO ) के मुख्यालय स्थित हैं।

Coronavirus: बेल्जियम की जनता से आलू उत्पादकों ने अधिक चिप्स खाने का किया आग्रह!

क्षेत्रीय सरकार के मुताबिक, ब्रसेल्स शहर की आबादी 12 लाख है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए पार्क, सड़कों पर या किसी अन्य सार्वजनिक जगहों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले अब तक यहां पर सिर्फ भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों और बंद जगहों जैसे शॉपिंग मॉल ( Shopping Mall ) में मास्क अनिवार्य किया गया था। बता दें कि मास्क पहनना, वर्तमान में यूरोपीय राजधानियों में लागू किए गए सबसे सख्त नियमों में से एक है। पेरिस में चेहरे की मास्क केवल भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ही अनिवार्य है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7viyge

बेल्जियम में अब तक 10 हजार से अधिक मौत

आपको बता दें, बेल्जियम में कोरोना महामारी ( Corona Epidemic in Belgium ) के कारण अब तक लगभग 10,000 मौतें हुई है। बेल्जियम की आबादी 1.10 करोड़ की है और यहां पर सबसे अधिक मौतें हुई है। हाल के हफ्तो में बेल्जियम में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह किसी भी यूरोपीय देश ( European Countries ) में आए मामलों में सबसे अधिक है।

India-EU Summit: Coronavirus के खतरे के बीच पीएम मोदी का बेल्जियम दौरा टला

यूरोपीय संघ के सार्वजनिक स्वास्थ्य निकाय के रोग निवारण और नियंत्रण के लिए यूरोपीय केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, बेल्जियम में बीते दो हफ्तों में प्रत्येक एक लाख लोगों पर 60 से अधिक मामले हर दिन दर्ज किए गए थे, जबकि इटली में यह आंकड़े 7.5, जर्मनी में 13, फ्रांस ( France ) में 29 और स्पेन ( Spain ) में 90 थे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ब्रिटेन ने कहा था कि बेल्जियम से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो