scriptसंयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने दी चेतावनी, कहा-कोरोना से कई देशों में बुरा दौर आना बाकी | Corona virus worst yet to come countries:UN | Patrika News

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने दी चेतावनी, कहा-कोरोना से कई देशों में बुरा दौर आना बाकी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 05, 2020 07:44:24 am

Submitted by:

Mohit Saxena

एंटोनियो गुटरेस ने वैश्विक संघर्ष विराम की अपील की है।
कई देशों में गृहयुद्ध के कारण कोरोना के प्रति हो रही लापरवाही।

antonio guterres

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियों गुटेरेस।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियों गुटेरेस ने कोरोना संक्रमण को लेकर दोबारा से पूरी दुनिया को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कई देशों में बुरा दौर अभी भी आना बाकी है। उन्होंने खासकर उन देशों की ओर इशारा किया जहां गृह युद्ध और दूसरी लड़ाइयां चल रही हैं। लीबिया, यमन, कोलंबिया, सीरिया की ओर इशारा करते हुए एंटोनियो गुटरेस ने कहा इन देशों के लिए खराब दौर आने वाला है। उन्होंने वैश्विक संघर्ष विराम की अपील की है।
युद्धग्रस्त देशों में बढ़ रहा संक्रमण

एंटोनियो गुटेरेस के अनुसार कई देश अभी भी गृह युद्ध से ग्रस्त हैं। यहां पर लड़ाइयां जारी है। ऐसे में इन जगहों पर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पर्याप्त तैयारियां नहीं हुई है। अधिकारी युद्धग्रस्त क्षेत्रों में जा नहीं पा रहे हैं और युद्ध से प्रभावित देशों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने सीरिया, लीबिया और यमन की ओर इशारा करते हुए कहा कि अभी सबसे बुरा दौर आना बाकी है। गुटेरेस ने कहा कि इन देशों को संघर्ष विराम छोड़कर कोरोना से लड़ने के लिए तैयारी करनी होगी।
सीमाओं को आसानी से लांग सकता है

गुटेरेस ने कहा कि इस वायरस ने दिखा दिया है कि वो कितनी आसानी से सीमाओं को लांग सकता है और किसी भी देश तबाह कर सकता है। उन्होंने कहा कि कैमरून, सेंट्रल अफ्रीका के लोकतांत्रिक देश, कोलंबिया, लीबिया, म्यांमार, फिलीपींस, दक्षिण सूडान, यूक्रेन, सीरिया, यमन ने उनकी बात का समर्थन किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो