scriptCoronavirus: ब्राजील में महामारी का कहर जारी, अब तक 1.21 लाख लोगों की मौत | Coronacase increases in Brazil very fastly | Patrika News

Coronavirus: ब्राजील में महामारी का कहर जारी, अब तक 1.21 लाख लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 01, 2020 06:27:13 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

ब्राजील (Brazil) में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,908,272 तक पहुंच गया है।
कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक तीस हजार से अधिक लोगों की जान चली गई।

Coronavirus in brazil

ब्राजील में कोरोना के मामले बढ़ रहे।

ब्रासीलिया। ब्राजील (Brazil) में बीते 24 घंटों में महामारी कोरोना वायरस से 533 मरीजों की मौत हो गई। इस देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 121,381 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोना वायरस के 45,961 नए मामलों दर्ज किये गए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,908,272 तक पहुंच गया है।
ब्राजील में लगातार पांचवें दिन इस वायरस के कारण एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित साओ पाउलो में कोरोना से अब तक तीस हजार से अधिक लोगों की जान चली गई। अमरीका के बाद ब्राजील कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके बाद तीसरे नंबर पर भारत है।
भारत में कोरोना वायरस के मामले अब पूरी दुनियाभर के रिकॉर्डतोड़ बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेजी बढ़ रही है। यहां पर आंकड़े डराने वाले हैं। देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले 36 लाख पार कर चुके हैं। इसमें से 27,74,802 लोग ठीक हो चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो