दुनियाभर में पहली बार 24 घंटे में 6.56 लाख कोरोना के नए केस दर्ज, अब तक 13 लाख से अधिक की मौत
HIGHLIGHTS
- Coronavirus World Wide Update: पूरी दुनिया में एक दिन में सबसे अधिक रिकॉर्ड छह लाख 56 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 9 हजार 942 लोगों की मौत हुई है।
- पूरी दुनिया में अब तक 5 करोड़ 37 लाख 32 हजार मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 13 लाख 8 हजार 565 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) के प्रकोप से पूरी दुनिया जूझ रही है और लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की चपेट में आने से अब तक पूरी दुनिया में 13 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। पूरी दुनिया में एक दिन में सबसे अधिक रिकॉर्ड छह लाख 56 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 9 हजार 942 लोगों की मौत हुई है।
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 5 करोड़ पार, अब तक 12.5 लाख से अधिक की मौत
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में अब तक 5 करोड़ 37 लाख 32 हजार मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 13 लाख 8 हजार 565 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि दुनियाभर में 3 करोड़ 75 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 1 करोड़ 49 लाख लोगों का इलाज चल रहा है, जिसमें से एक लाख लोगों की हालत गंभीर है।
अमरीका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश
बता दें कि पूरी दुनिया में अमरीका कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमरीका के हालात बहुत ही खराब है। अमरीका में हर दिन करीब डेढ़ लाख मामले सामने आ रहे हैं।
अमरीका में बीते 24 घंटे में 1 लाख 83 हजार नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 1.08 करोड़ हो गया है और मरने वालों की संख्या 2.44 लाख तक पहुंच गया है।
सर्दी हो या गर्मी, COVID-19 पर मौसम का कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं
वहीं भारत कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है। भारत में करीब 88 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1.29 लाख लोगों की मौत हुई है।
कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश
बता दें कि दुनियाभर में 14 ऐसे देश हैं जहां पर 20 हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 9 ऐसे देश हैं जहां पर मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार है। पूरे विश्व में 56 फीसदी लोगों की मौत सिर्फ 6 देशों में हुई है, जिसमें अमरीका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन और इटली शामिल है।
इसके अलावा दुनियाभर में 20 देश ऐसे हैं जहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो चुकी है। इसमें अमरीका, भारत, इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली जैसे देश शामिल हैं।
देश का नाम | संक्रमितों की संख्या | मौत की संख्या |
अमरीका | 11,064,364 | 249,975 |
भारत | 8,773,243 | 129,225 |
ब्राजील | 5,819,496 | 164,946 |
फ्रांस | 1,922,504 | 43,892 |
रूस | 1,880,551 | 32,443 |
स्पेन | 1,492,608 | 40,769 |
ब्रिटेन | 1,317,496 | 51,304 |
अर्जेंटीना | 1,296,378 | 35,045 |
कोलंबिया | 1,182,697 | 33,669 |
इटली | 1,107,303 | 44,139 |
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous World News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi