scriptCoronavirus: फ्रांस में एक बार फिर लगा लॉकडाउन, मैक्रों का राष्ट्र के नाम संबोधन | Coronavirus: Lockdown once again in France | Patrika News

Coronavirus: फ्रांस में एक बार फिर लगा लॉकडाउन, मैक्रों का राष्ट्र के नाम संबोधन

locationनई दिल्लीPublished: Oct 29, 2020 05:27:38 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

WHO का कहना है कि दुनियाभर में बीते हफ्ते 20 लाख केस दर्ज किए गए हैं।
फ्रांस में बीते 24 घंटे 33,000 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

Emanual Macro

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों।

पेरिस/लंदन। फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emanual Macro ) ने देश में दूसरी बार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है जो कम से कम पूरे नवंबर माह तक लागू रहेगा।

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि दुनियाभर में बीते हफ्ते 20 लाख केस दर्ज किए गए हैं। यहां पर दूसरी बार कोरोना वायरस (Coronavirus) ने कहर बरपाया है। कम समय में यहां पर बहुत ज्यादा मामले समाने आए हैं। WHO के अनुसार लगातार दूसरे हफ्ते में यूरोप में सबसे ज्यादा 13 लाख मामले सामने आए हैं।
France: नीस शहर में चर्च के बाहर चाकू से हमला, दो लोगों की मौत

घर छोड़ने की इजाजत मिलेगी

मैक्रों ने राष्ट्र के नाम संबोधन में शुक्रवार से शुरू हो रहे नए लॉकडाउन में प्रतिबंधों के बारे में जानकारी दी। इसमें लोगों को सिर्फ जरूरी कामों या स्वास्थ्य कारणों से ही घर छोड़ने की इजाजत मिलेगी। इस दौरान रेस्टॉरेंट्स और बार पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं स्कूल और फैक्ट्रियां खुली रहेंगी। कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या फ्रांंस में अप्रैल के बाद से सबसे ज्यादा है।
मंगलवार को 33,000 से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि हुई है। फ्रांस में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,235,132 हो गई है। वहीं 35,785 लोगों की मौत हो चुकी है। मैक्रों के अनुसार में ‘दूसरी लहर का खतरा पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि ये पहले वाले से ज्यादा घातक हैं। इससे पहले जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल का कहना है कि उनके देश में कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल सकती है। ऐसे में कड़े ऐहतियात की आवश्यकता होगी।
यूरोप में फिर लौटा कोरोना

अमरीका में बीते हफ्ते हर दिन औसतन 70 हजार नए केस सामने आ रहे हैं। फ्रांस के बाद जर्मनी में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां पर सरकार ने आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है। यहां पर जल्द सख्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को पहले एक हफ्ते तक अमरीका में हर दिन औसतन 70 हजार नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा बीते हफ्ते के मुकाबले 5600 तक बढ़ गया।
Saudi Arabia ने पाक को किया हैरान, पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान को नक्शे से हटाया

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांस के अस्पतालों में सभी आईसीयू वार्ड कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों से भरे पड़े हैं। राष्ट्रपति के अनुसार लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए एक फार्म भरना होगा जैसा की मार्च में हुआ था। सामाजिक मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगा रहेगा।
एक्सरसाइज के लिए मिलेगा एक घंटा

मैक्रों के अनुसार इस दौरान मेडिकल अपाइंटमेंट के लिए, रिश्तेदारों की मदद के लिए, जरूरी चीजों की ख़रीदारी के लिए या फिर अपने घर के पास टहलने के लिए निकला जा सकता है। नागरिकों को व्यायाम के लिए भी एक घंटा दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो