Coronavirus: लगातार चौथे दिन दुनियाभर में 6.5 लाख से अधिक नए केस दर्ज, अब तक 16.6 लाख से ज्यादा मौतें
HIGHLIGHTS
- Corona World Update: अमरीका में कोरोना वायरस के कारण अब तक 3.11 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.73 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
- पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 16.6 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7.5 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) के प्रकोप से जूझ रही है और हर दिन लाखों की संख्या में नए केस दर्ज हो रहे हैं। वहीं हजारों की संख्या में लोगों की जान भी जा रही है। बीते एक सप्ताह की बात करें तो पूरी दुनिया में औसतन 6.25 लाख से अधिक नए केस लगातार सामने आए हैं, जबकि बीते एक सप्ताह औसतन हर दिन 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवांई है।
पिछले सप्ताह शुक्रवार (11 दिसंबर) को 13,141 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 6,92,166 लोग संक्रमित हुए थे। इसके अगले दिन शनिवार (12 दिसंबर) को 685,283 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 13,342 लोगों की मौत हुई। रविवार (13 दिसंबर) को 11,156 लोगों की मौत हुई और 6,72,514लोग संक्रमित हुए।
America में FDA ने मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी, फाइजर-बायोएनटेक को पहले मिल चुकी है इजाजत
सोमवार (14 दिसंबर) को 584,562 लोग संक्रमित पाए गए और 8,917 लोगों की जान गई, वहीं अगले दिन 15 दिसंबर (मंगलवार) 496,156 नए लोग संक्रमित हुए और 8443 लोगों की मौत हुई। कोरोना महामारी का सबसे अधिक असर अमरीका, फिर भारत और ब्राजील पर पड़ा है। अमरीका में बीते दिन सबसे अधिक मौतें दर्ज की गई। इसके बाद ब्राजील, जर्मनी, इटली, मैक्सिको, रूस, ब्रिटेन, पोलैंड, भारत में मरने वालों की संख्या अधिक रही।
अमरीका में अब तक 3.11 लाख से अधिक की मौत
आपको बता दें कि कोरोना महामारी का सबसे अधिक प्रभाव अमरीका पर पड़ा है। अमरीका में कोरोना वायरस के कारण अब तक 3.11 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.73 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमरीका का न्यूयॉर्क प्रांत कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। न्यूयॉर्क में अब तक 35,647 लोगों की जान जा चुकी है।
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99,79,447 हो गई है, जबकि 144,789 लोगों की अब तक मौत हुई है। ब्राजील में 71,10,434 लोग संक्रमिकत हुए हैं, जबकि 1,84,827लोगों की मौत हुई है।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, खुद को सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया
पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 16.6 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7.5 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि पूरी दुनिया में पांच करोड़ 28 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं।
किस देश में कितनी मौतें?
आपको बता दें कि दुनियाभर के सिर्फ 25 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख से अधिक पहुंची है। इनमें रूस, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, तुर्की, स्पेन, अफगानिस्तान, कोलंबिया, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलैंड और चिली आदि देश शामिल हैं। वहीं दुनिया के 11 देश हैं जहां पर 40 हजार से अधिक लोगों की जान गई। इसके अलावा सिर्फ 6 देशों में 54 फीसदी लोगों की जान गई है। इसमें अमरीका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन और इटली शामिल है।
देश का नाम | संक्रमितों की संख्या | मौत की संख्या |
अमरीका | 1,72,56,137 | 3,10,935 |
भारत | 99,79,447 | 1,44,789 |
ब्राजील | 71,10,434 | 1,84,827 |
रूस | 27,36,727 | 48,568 |
फ्रांस | 24,26,063 | 59,259 |
तुर्की | 19,55,680 | 17,364 |
ब्रिटेन | 19,48,660 | 66,052 |
इटली | 19,06,377 | 67,220 |
स्पेन | 17,85,421 | 48,777 |
अर्जेंटीना | 15,24,372 | 41,534 |
कोलंबिया | 14,68,795 | 39,787 |
जर्मनी | 14,54,009 | 25,027 |
मैक्सिको | 12,89,298 | 1,16,487 |
पोलैंड | 11,71,854 | 24,345 |
ईरान | 11,38,530 | 53,095 |
पेरू | 9,89,457 | 36,858 |
युक्रेन | 24,011 | 16,579 |
दक्षिण अफ्रीका | 8,92,813 | 24,011 |
इंडोनेशिया | 6,43,508 | 19,390 |
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous World News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi