1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबरः काेराेना वायरस से चीन ने जीती जंग, पहली बार एक भी मामला नहीं आया सामने

- चीन ( China ) के वुहान (Wuhan ) से जनवरी में शुरू हुए कोरोना ( Coronavirus ) के कोहराम के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है - चीन में बुधवार को कोरोना के संक्रमण ( Coronavirus Zero Case in China ) का कोई नया मामला सामने नहीं आया - चीन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 21 Mar 2020, 1:19 PM IST

Coronavirus Zero Case  in China

चीन में कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया

वुहान।
चीन ( China ) के वुहान (Wuhan ) से जनवरी में शुरू हुए कोरोना ( coronavirus ) के कोहराम के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। चीन में बुधवार को पहली बार ऐसा हुआ जब कोरोना के संक्रमण ( Coronavirus Zero Case in China ) का कोई नया मामला सामने नहीं आया। बता दें कि जनवरी से चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना का आतंक दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इस वायरस ने चीन में काफी तबाही मचा रखी है। चीन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को वुहान में कोरोना के संक्रमण का कोई भी नया घरेलू मामला सामने नहीं आया। हालांकि चीन के अन्‍य हिस्सों में 34 नए मामले सामने आए हैं। यह सभी बाहर से चीन में आए है।

शोधकर्ताओं का दावा, कोरोना वायरस किसी प्रयोगशाला में नहीं बल्कि प्रकृतिक पनपा

विदेशों से आ रहे संक्रमित लोग
चीन में ज्यादातर विदेशों से आने वाले लोग संक्रमित मिल रहे हैं। चीन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार हुबेई प्रांत में कोरोना से मौत के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 34 मामलों में 21 बीजिंग में हैं। चीन में 80,928 लोगों में कोरोना की पुष्टी हो चुकी है।अब इस वायरस की वजह से 3245 लोग की मौत हो चुकी है।

इस तरह से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल रहा, आवाजाही को कम कर हो सकती है रोकथाम

लॉकडाउन से जीवन प्रभावित
इस वायरस की वजह से दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। अब तक 8000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 180000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है। बता दें कि कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के वुहान में मिला था। वुहान में रहने वालों की संख्या करोड़ों में है। कोरोना के खौफ के बीच उन्हें जीवन गुजारना पड़ रहा है। इसके बाद हुबई प्रांत को लॉकडाउन कर दिया गया। जिससे जीवन पूरी तरह प्रभावित है।